Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुडुचेरी दौरे पर PM :2700 करोड़ से ज्यादा की आधारशिला रखी, बोले- डबल इंजन सरकार ने लोगों का जीवन आसान बनाया

दौरे के अगले चरण में वे मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देना है।
2700 करोड़ से ज्यादा की आधारशिला रखी, बोले- डबल इंजन सरकार ने लोगों का जीवन आसान बनाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुडुचेरी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी पहुंचे, जहां उन्होंने 2,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना है। प्रोग्राम के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने आगे कहा कि जब केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश की सरकार एकजुट होकर काम करती हैं, तो विकास कार्यों के परिणाम तेजी से सामने आते हैं।

    डबल इंजन सरकार ने लोगों का जीवन आसान बनाया

    उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आम लोगों का जीवन पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बना है। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि एक सशक्त और ऊर्जावान युवा वर्ग ही राष्ट्र की प्रगति की मजबूत नींव है। सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें: NEED HELP: दुबई में फंसी एक्टर्स सोनल चौहान, देश वापसी के लिए पीएम से ट्विट कर मांगी मदद!

    मोदी : BEST के चार विशेष अर्थ

    मोदी ने अपने पुडुचेरी दौरे पर कहा कि जब मैं यहां पहली बार आया तो मैंने यहां 'BEST' का मंत्र दिया। इसके मतलब बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुआलिटी एंडर टूरिज्म, आगे उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 4 साल में यह क्षेत्र अपने विजन को रंगो से भर रहा है। पुडुचेरी गवाह है एक अच्छे सुशासन और विकास की। जब केंद्र और राज्य एक साथ मिलकर काम करते हैं तो परिणाम भी हमें बेहतर और तेजी से और मिलते हैं।

    Twitter Post

    तमिलनाडु को देंगे 8 नए रेलवे स्टेशन की सौगात

    इसके लिए मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर अहम परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे राज्य में तैयार हुए आठ नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री चेन्नई बीच और चेन्नई एग्मोर के बीच बनी चौथी रेल लाइन को भी देश को समर्पित करेंगे। इस परियोजना से चेन्नई के उपनगरीय और लंबी दूरी के रेल यातायात को गति मिलेगी तथा ट्रैफिक दबाव कम होगा।

    ये प्रोग्राम में भी शामिल होंगे मोदी

    दौरे के अगले चरण में वे मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम खंड को फोर-लेन करने की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं से यात्रा समय में कमी आएगी और व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts