Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEED HELP:दुबई में फंसी एक्टर्स सोनल चौहान, देश वापसी के लिए पीएम से ट्विट कर मांगी मदद!

इजराइल- ईरान के बीच लगातार 28 फरवरी से युद्ध जारी है। इसकी वजह से मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स कैंसिल की जा रहीं हैं। अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई में फ्लाइट कैन्शिलेशन के बीच फंसी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने ट्विट कर पीएम मोदी से मदद की अपील की है।
दुबई में फंसी एक्टर्स सोनल चौहान, देश वापसी के लिए पीएम से ट्विट कर मांगी मदद!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में चल रहे दोनों देशों के जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं। यहां के कई फेमस खिलाड़ी व सेलिब्रिटी अपने कामों से दुबई गए हुए हैं। लेकिन फ्लाइट कैन्शिलेशन के बाद सभी दुबई एयरपोर्ट में फंसे हुए हैं। अब एक्टर्स सोनल चौहान ने पीएम मोदी से घर वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। परेशान होकर एक्टर्स ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मान्नीय प्रधानमंत्री जी यहां से निकलने का और कोई रास्ता मिल नहीं रहा। कृप्या हमारी घर वापसी के लिए कुछ सही इंतजाम करें। इसके लिए मैं आपकी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। 

    Twitter Post

     

    दुबई की फ्लाइटें हुईं कैंसिल

    बीते शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया। बाद में ईरान ने भी कई जवाबी हमले किए। इन मिसाइलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट के ऑपरेशन्स बंद करने पड़े।

    ये भी पढ़ें: Iran-Israel War : एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने रोकी मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स, 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका

    आखिर क्या है हमले की वजह?

    ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले तब हुए, जब ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच हफ्तों तक बातचीत चलने के बावजूद उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

    विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

    इस पूरे मसले पर भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में विभाग लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। उन्होंने जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है। साथ ही उन्हें सतर्क रहने और लोकल सिक्योरिटी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।

    ये भी पढ़ें: Israel- Iran War : युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोनों देशों को समझाया, फोन पर की बात

    असमंजस में पड़े लोग

    दुबई में फ्लाइट कैन्शिलेशन के बाद से ही आम यात्री असमंजस में पड़े हुए हैं। यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजराइल और अमेरिका ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त रूप से मिलकर हमला बोल दिया, जिसके बाद से स्थिति और गंभीर हो गई है। जवाबी कार्रवाई में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक भी शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसका व्यापक असर पड़ा है।

    पूरे मामले में एयर इंडिया और इंडिगो जैसी विमानन कंपनियों ने कहा है कि, वे विमानन प्राधिकरणों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों से पूरे मसले पर अपडेट लेते रहने की अपील की है। जल्द ही सुरक्षित उड़ान सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध की जाएंगी।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts