Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास : PM मोदी बोले- आज सुदामा पोटली में कृष्ण को चावल देते तो SC में PIL दाखिल हो जाती, फैसला आता कि भगवान भ्रष्टाचार कर रहे थे

Follow on Google News
संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास : PM मोदी बोले- आज सुदामा पोटली में कृष्ण को चावल देते तो SC में PIL दाखिल हो जाती, फैसला आता कि भगवान भ्रष्टाचार कर रहे थे
संभाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ रहे। पीएम मोदी ने पूजा अर्चना करने के बाद वहां आए लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि, अगर कलियुग में सुदामा भगवान कृष्ण को पोटली में चावल दे देते तो उनका भी वीडियो वायरल हो जाता। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका जाती जिस पर भगवान कृष्ण पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते और फिर ऑर्डर आता।

भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला : PM

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश की धरती से भक्ति और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।"

शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं... यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है... इसलिए मैंने लाल किले से कहा था 'यही समय है, सही समय है।"

प्रमोद कृष्णम का किया जिक्र : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं प्रमोद कृष्णम को एक राजनैतिक व्यक्ति के रूप में दूर से जानता था लेकिन जब कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात हुई तो पता चला कि वे ऐसे धार्मिक-अध्यात्मिक कार्यों में कितनी मेहनत से लगे रहते हैं। कल्कि मंदिर के लिए इन्हें पहले की सरकारों के समय लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े। आज हमारी सरकार में वे निश्चिंत होकर इस काम को शुरु कर पाए हैं..."

पीएम बोले- भारत उस मकाम पर है जहां...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पहली बार भारत उस मकाम पर है जहां हम अनुसरण नहीं कर रहे, उदाहरण पेश कर रहे हैं। आज पहली बार भारत को टेक्नोलॉजी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है..."

भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उन्होंने (आचार्य प्रमोद कृष्णम) कहा कि हर किसी के पास देने के लिए कुछ न कुछ होता है लेकिन मेरे पास कुछ नहीं है, मैं सिर्फ अपनी भावना व्यक्त कर सकता हूं। अच्छा हुआ कुछ दिया नहीं, ज़माना ऐसा बदल चुका है कि आज के युग में अगर सुदामा श्री कृष्ण को एक पोटली चावल देते और वीडियो सामने आता तो सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल हो जाती और फैसला आता कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया था और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे..." [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1759468049625649385[/embed] ये भी पढ़ें- Shivaji Maharaj Jayanti : हिंदुओं की शान, मराठा साम्राज्य का मान… जिसने 15 की उम्र में कर डाला ‘किला फतह’, जानें वो शिवाजी कैसे बने ‘छत्रपति’
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts