पीएम मोदी आज बंगाल दौरे पर :कोलकाता में 18, 680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

मोदी असम के करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नई कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। यह संस्थान राज्य में कृषि शिक्षा और रिसर्च के इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
कोलकाता में 18, 680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली/ कोलकाता। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। यहां वे करीब 18,680 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अपने दौरे के दौरान मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे साथ ही राज्य में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

    बंगाल से देश को सौपेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात

    पीएम के जारी शेड्युल के अनुसार वे दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होंगे। यहां वे 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली और लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यातायात भी तेज और सुगम हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit : पीएम मोदी ने की हमास के हमलों की निंदा, कहा- आतंकवाद के लिए वैश्विक सहमति जरूरी

    पोर्ट- शिपिंग परियोजनाओं को भी दिखाएंगे रही झंडी

    अपने दौरे के दौरान मोदी बंदरगाह और शिपिंग से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसी कड़ी में वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर-2 के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से माल की ढुलाई अधिक तेज, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो सकेगी।

    रेलवेे को भी मिलने जा रहा बड़ा तोहफा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल को रेलवे से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित छह रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें कामाख्यागुरी, अनारा, बरभूम, तामलुक, हल्दिया और सिउरी स्टेशन शामिल हैं।

    छात्रों को मिलेगी बेहतर क्वालिटी की कृषि शिक्षा

    इसके अलावा मोदी असम के करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नई कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। यह संस्थान राज्य में कृषि शिक्षा और रिसर्च के इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे बराक वैली और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को अपने घर के पास ही बेहतर क्वालिटी वाली कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts