PlayBreaking News

पीेएम मोदी का असम दौरा :47 हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात, 3 अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इन सभाओं में वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी जनता के सामने रखेंगे।
Follow on Google News
47 हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात, 3 अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली गुवाहाटी/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में लगभग 47 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

    इन परियोजनाओं का  करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी अपने असम दौरे के दौरान बुनियादी ढांचे, परिवहन, ऊर्जा और सामाजिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। करीब 47 हजार 800 करोड़ रुपये की इन योजनाओं के तहत सड़क, कनेक्टिविटी, शहरी विकास और अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : असम और बंगाल में कमल खिलाने इलेक्शन मैनेजमेंट संभालेंगे मप्र के BJP नेता

    पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त करेंगे जारी

    दौरे के दौरान मोदी गुवाहाटी में आयोजित एक बड़े प्रोग्राम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भी जारी करेंगे। इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता ट्रांसफर की जाती है। केंद्र का कहना है कि इस योजना के जरिए छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में जनसभाएं

    प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इन सभाओं में वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी जनता के सामने रखेंगे। साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और निवेश बढ़ाने के लिए सरकार की रणनीति पर भी प्रकाश डालेंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts