Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

थैंक यू फ्रेंड्स...पीएम मोदी का नया इंस्टाग्राम वीडियो, युवाओं को कहा शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो जारी कर अपने पहले वीडियो को मिले समर्थन और सुझावों के लिए लोगों, विशेष रूप से युवाओं का धन्यवाद किया। यह लगातार दूसरा दिन है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है।
पीएम मोदी का नया इंस्टाग्राम वीडियो, युवाओं को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा कर अपने पहले वीडियो को मिले जबरदस्त समर्थन के लिए लोगों, खासकर युवाओं का आभार जताया।
वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि उनके पहले वीडियो को देखने, उस पर प्रतिक्रिया देने और सुझाव साझा करने वाले सभी लोगों का वह दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया उन्हें लगातार संवाद के लिए प्रेरित करती है।
यह लगातार दूसरा दिन है जब प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इससे पहले गुरुवार देर रात उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार की कार्रवाई और आगामी कदमों की जानकारी देते हुए वीडियो साझा किया था, जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली।


सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर अधिक सक्रिय रहने और रील्स के माध्यम से जनता से जुड़ने पर जोर दिया।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts