पीएम मोदी बोले- TMC ने मां को रुलाया, माटी घुसपैठियों के हवाले और बंगाल का मानुष पलायन को मजबूर है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगाल में प्रचार के दौरान TMC पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा-TMC सरकार 15 साल पहले मां, मांटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब उन्होंने तीनों को भुला दिया है। अगर TMC वाले मां, माटी और मानुष की बात करेंगे तो उनके पाप सामने आएंगे।
Follow on Google News
TMC ने मां को रुलाया, माटी घुसपैठियों के हवाले और बंगाल का मानुष पलायन को मजबूर है

इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनगांव में जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, बंगाल का ये चुनाव अब अंतिम चरण में है, लेकिन आपने एक बात नोटिस की होगी, 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी, मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब इनके मुंह से मां, माटी, मानुष ये शब्द तक नहीं निकलते। आखिर क्यों? क्या कारण है? ये टीएमसी वाले अगर मां, माटी, मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे।

‘मां-माटी-मानुष’ से दूरी पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने अपने मूल वादों से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने कहा, टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया। पीएम मोदी ने इसे बंगाल की जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि अब राज्य बदलाव चाहता है।

Twitter Post

महिलाओं की सुरक्षा बना बड़ा मुद्दा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में सबसे ज्यादा पीड़ा बहनों और बेटियों को झेलनी पड़ी है। संदेशखाली जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां महिलाओं के साथ अन्याय हुआ और सरकार ने अपराधियों का साथ दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि इन घटनाओं को भूलना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें: मन की बात : 133वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, 1.20 करोड़ घरों की लिस्टिंग पूरी

टीएमसी से ‘आजादी’ का आह्वान 

प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा, बंगाल के पास सब कुछ है। बंगाल के लोगों के पास सामर्थ्य भरपूर है, इसलिए बंगाल फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। उन्होंने आगे कहा, आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है। आप हमें अपना आशीर्वाद दीजिए, अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 4 मई के बाद भाजपा सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Featured News

आठ समस्याओं से मुक्ति का वादा 

पीएम मोदी ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल की जनता को आठ बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसमें टीएमसी के महाजंगलराज, भय, भ्रष्टाचार, बेटियों पर अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, घुसपैठ और गुंडागर्दी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन सभी मुद्दों पर निर्णायक कार्रवाई करेगी और राज्य में सुशासन लाएगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर बड़े ऐलान 

प्रधानमंत्री ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी और जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराएगी। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच मुफ्त होगी। गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 और बेटियों की पढ़ाई के लिए ₹50,000 की सहायता देने की भी घोषणा की गई।

Breaking News

महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का भरोसा 

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल की महिलाओं के खाते में हर साल ₹36,000 जमा किए जाएंगे। इसके अलावा आंगनवाड़ी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के वेतन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा किया। साथ ही जनसंघ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा शरणार्थियों और आम जनता के साथ खड़ी रही है।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का बयान! ‘आज रात गोलियां चलेंगी’… और सच में चल गईं! पूरा सच हिला देगा दिमाग

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts