People's Update
Friday, March 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    बिहार में मां के अपमान पर पीएम मोदी का दर्द, कहा- यह सिर्फ मेरी मां नहीं, पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान

    Publish Date: 2 Sep 2025, 3:22 PM (IST)Updated On: 4 Sep 2025, 3:55 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार रैली के दौरान उनकी मां को गाली देने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली से वर्चुअल संबोधन के जरिए बिहार की जनता से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में किसी मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी।

      मां के सम्मान को ठेस : मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बिहार में जो हुआ, उसकी न तो उन्होंने कल्पना की थी और न ही देश का कोई नागरिक ऐसा सोच सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं। यह केवल उनकी मां का नहीं बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है। उन्होंने कहा कि जितनी पीड़ा उनके दिल में है, उतनी ही तकलीफ बिहार के लोगों के दिल में भी है।

      Twitter Post

      मां के संघर्ष और त्याग का उल्लेख

      पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अपनी दिवंगत मां के संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में छत टपकने से बचाने के लिए मां घर की मरम्मत करवाती थीं। बीमार रहने पर भी वह काम करती थीं और कभी अपने बच्चों को कठिनाइयों का एहसास नहीं होने देती थीं। उन्होंने कहा कि मां का स्थान देवी-देवताओं से भी ऊपर माना जाता है। यही बिहार की परंपरा है जहां मां को भगवान से पहले पूजा जाता है।

      नामदारों पर साधा निशाना

      प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये नामदार लोग सोने-चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, इसलिए मां की पीड़ा नहीं समझ सकते। बिहार और देश की जनता ने एक गरीब मां के बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया, यही बात नामदारों को पच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इनकी नामदार सोच बार-बार उजागर होती है, और अब राजनीति से दूर उनकी मां को भी गालियों का निशाना बनाया जा रहा है।

      नवरात्र और छठ जैसे पावन पर्व आ रहे हैं 

      पीएम मोदी ने कहा कि भारत की धरती ने मां के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं किया है। उन्होंने बिहार के लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस और राजद के नेताओं से हर गली और हर सभा में जवाब मांगा जाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र और छठ जैसे पावन पर्व आ रहे हैं और ऐसे समय में मां के सम्मान पर चोट करने वालों को जनता को आईना दिखाना चाहिए।

      योजनाओं का भी किया उल्लेख

      अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने करोड़ों शौचालय बनवाए हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। बिहार की महिलाओं को जीविका योजना के तहत आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Modi's reaction

      Mother's insult

      Women's respect

      Political Attack

      indian politics

      bihar

      PM Modi

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Mithilesh Yadav
      By Mithilesh Yadav

      वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

      जन्मदिन विशेष:पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

      इंदौर हिट एंड रन कांड: इंजीनियर की मौत के आरोपी रिमांड पर, लॉकअप में रोया ‘बिगड़ैल’ बेटा—अब खुलेंगे राज

      इंदौर हिट एंड रन कांड: इंजीनियर की मौत के आरोपी रिमांड पर, लॉकअप में रोया ‘बिगड़ैल’ बेटा—अब खुलेंगे राज

      चार दिन में दूसरे टीआई पर हाईकोर्ट ने ठोका दस हजार रुपए का जुर्माना

      High Court News : चार दिन में दूसरे टीआई पर हाईकोर्ट ने ठोका दस हजार रुपए का जुर्माना

      सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

      कॉलर आईडी से खुला राज:सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

      भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

      ग्वालियर :भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

      युद्ध के बीच PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोनाकाल वाले 'टीम इंडिया' मॉडल की दिलाई याद

      युद्ध के बीच PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोनाकाल वाले 'टीम इंडिया' मॉडल की दिलाई याद

      छोटी सी बहस के बाद पति ने पत्नी को सरेराह पीटा, फिर कार से कुचलकर मार डाला

      कर्नाटक में क्रूरता :छोटी सी बहस के बाद पति ने पत्नी को सरेराह पीटा, फिर कार से कुचलकर मार डाला

      30 अप्रैल को ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

      देसी अंदाज में पहलवान बने राम चरण :30 अप्रैल को ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

      ₹2.38 लाख करोड़ के हथियारों को मंजूरी, S-400 की नई बैटरी भी शामिल

      Defence Deals:₹2.38 लाख करोड़ के हथियारों को मंजूरी, S-400 की नई बैटरी भी शामिल

      इस्फहान में हमलों में 26 की मौत, अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव; रूस की सख्त चेतावनी

      Iran War Update:इस्फहान में हमलों में 26 की मौत, अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव; रूस की सख्त चेतावनी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....