Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Mother Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबेन, भावुक मन… नम आंखों से पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन शुक्रवार सुबह पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुजरात के गांधीनगर में श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। यात्रा के दौरान भी वे शव वाहन में पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। [caption id="attachment_54745" align="aligncenter" width="600"] अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं को पूरा करते PM मोदी।[/caption] [caption id="attachment_54744" align="aligncenter" width="600"] शव वाहन में मां की पार्थिव देह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।[/caption]

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर मां हीराबेन के निधन की जानकारी दी। सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचने के बाद वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। जिसके बाद पीएम मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। [caption id="attachment_54733" align="aligncenter" width="600"] पीएम मोदी ने दिया कंधा।[/caption] शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

देश के राजनेताओं ने शोक जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: ट्वीट किया-  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! गृह मंत्री अमित शाह: ट्वीट किया- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है। जिसे खोने का दुख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है। राजनाथ सिंह: लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है. एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है. दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शांति! भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा: लिखा- हीराबा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणादायक है, जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात अचानक सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। https://twitter.com/psamachar1/status/1608642833216593922?t=ctIoct50_Gh1Fo8uVqhvAg&s=08

4 दिसंबर को मां हीराबेन से मिले थे पीएम मोदी

गुजरात चुनाव में मतदान करने से पहले पीएम मोदी 4 दिसंबर को अपनी मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर उनके आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां से मिलकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। ये भी पढ़ें- Heeraben Health Update : हीराबेन की तबीयत में सुधार, मिलने पहुंचे PM मोदी; राहुल गांधी ने भेजा प्यार

मां के 100वें जन्मदिन पर की थी मुलाकात

पीएम मोदी ने 18 जून को मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर गांधी नगर स्थित घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। मां के 100वें जन्मदिन को स्पेशल बनाते हुए पीएम मोदी ने उनके साथ पूजा-अर्चना की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी मां के पैर धोए और उसके बाद उस पानी को अपनी आंखों से लगाया। ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit : 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी, पैर धोकर लिया आशीर्वाद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts