Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Gujarat Visit : 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

PM Modi Gujarat Visit : 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी, पैर धोकर लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज 100वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने गांधी नगर स्थित घर जाकर मां का आशीर्वाद लिया। मां के 100वें जन्मदिन को स्पेशल बनाते हुए पीएम मोदी ने मां के साथ पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने अपनी मां के पैर धोए और उसके बाद उस पानी को आंखों से लगाया। मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर पूजा की, उन्हें शॉल ओढ़ाया। [caption id="attachment_33401" align="aligncenter" width="600"] पीएम मोदी ने मां हीराबेन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया[/caption] [caption id="attachment_33400" align="aligncenter" width="600"] जन्मदिन पर मां हीराबेन का मुंह मीठा कराते पीएम मोदी[/caption]

गुजरात में ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की शुरुआत

पावागढ़ में महाकाली के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को विरासत वन में लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वडोदरा रवाना होंगे। वहां ‘गुजरात गौरव अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की शुरुआत करेंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1537994896094638080?s=20&t=WB81qNdvDHui2kn7Mgc0JA ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit : नवसारी में पीएम मोदी बोले- विकास योजनाओं से आदिवासी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे  
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts