Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Heeraben Health Update : हीराबेन की तबीयत में सुधार, मिलने पहुंचे PM मोदी; राहुल गांधी ने भेजा प्यार

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हैं। मां को देखने खुद पीएम मोदी अस्पताल पहुंच गए हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ मंत्री भी मौजूद हैं। https://twitter.com/ANI/status/1608049909826977800?s=20&t=P0mgjclTU08cb-jBnPMUig

मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल : राहुल गांधी

पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने पर राहुल गांधी ने जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1608033631364345856?s=20&t=YPRA9FuYj7ARFwXB4vzmJA

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

अहमदाबाद स्थित यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि पीएम मोदी की मां की हालत स्थिर है।

4 दिसंबर को मां हीराबेन से मिले थे पीएम मोदी

गुजरात चुनाव में मतदान करने से पहले पीएम मोदी 4 दिसंबर को अपनी मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर उनके आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां से मिलकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] 18 जून 2022 की तस्वीर, मां हीराबेन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते पीएम मोदी।[/caption]

मां के 100वें जन्मदिन पर की थी मुलाकात

पीएम मोदी ने 18 जून को मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर गांधी नगर स्थित घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। मां के 100वें जन्मदिन को स्पेशल बनाते हुए पीएम मोदी ने उनके साथ पूजा-अर्चना की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी मां के पैर धोए और उसके बाद उस पानी को अपनी आंखों से लगाया। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] मां हीराबेन के जन्मदिन पर उनका मुंह मीठा कराते पीएम मोदी।[/caption] ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit : 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी, पैर धोकर लिया आशीर्वाद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts