भोपाल: ISBT बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, 3 से 4 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुझाने में जुटीं

भोपाल। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास खड़ी बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने आसपास का इलाका खाली कराकर सुरक्षा घेरा बनाया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बसें खाली थीं और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ISBT में बसों में आग लगने से मची अफरा-तफरी
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रैवल्स की खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
आसपास खड़ी बसें भी आग की चपेट में आईं
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैलने के कारण आसपास खड़ी बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है और मौके पर आग बुझाने का काम जारी है।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास का इलाका खाली करा दिया और घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया।
ये भी पढ़ें: नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास भीषण आग, कई सिलेंडर फटे! दुकानों तक पहुंचीं लपटें
आसमान में उठे धुएं के काले गुबार
बसों में लगी आग के कारण आसमान में धुएं के काले गुबार उठने लगे, जो कई मीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। बस स्टैंड और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बालाघाट, सिवनी और इंदौर रूट की बसें थीं खड़ी
ISBT बस स्टैंड पर जिन बसों में आग लगी, वे खाली खड़ी थीं और बालाघाट, सिवनी, इंदौर समेत अन्य रूटों पर जाने वाली थीं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बसों में कोई यात्री या बस कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिस जगह बसों में आग लगी, उसके पास ही ऑयल टैंकर भी खड़े थे।




















