Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिलीगुड़ी में बोले पीएम मोदी-TMC ने बंगाल को 15 सालों में बर्बाद किया, अब उनकी नींद उड़ने वाली है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस सभा में पीएम मोदी सत्ताधारी TMC पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि TMC ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है।
Follow on Google News
TMC ने बंगाल को 15 सालों में बर्बाद किया, अब उनकी नींद उड़ने वाली है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिलीगुड़ी। यहां आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोरदार चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने मंच से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, 'मुझे पक्का विश्वास है कि आज का ये दृश्य TMC की नींद उड़ाने वाला है। सिलीगुड़ी की ये रैली TMC के महाजंगलराज की दीवार गिराने वाली है, ये आपने तय कर लिया है।' इस दौरान उन्होंने युवाओं की बड़ी मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि यही युवा अब बंगाल के भविष्य का फैसला करने वाले हैं।

    15 साल के शासन पर उठाए सवाल 

    प्रधानमंत्री ने TMC सरकार के 15 साल के कार्यकाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह समय कामकाज का मूल्यांकन करने का है, लेकिन राज्य सरकार के खाते में उपलब्धियों से ज्यादा आरोप हैं। उन्होंने कहा, 'ये किसी के भी काम और करतूतों के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय होता है लेकिन TMC ने काम नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं।'

    Twitter Post

    वोट बैंक की राजनीति का आरोप

    पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि TMC सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति में उलझी रही है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी, जो उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार है, वहां के विकास को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। कनेक्टिविटी, उद्योग और पर्यटन जैसे अहम क्षेत्रों में कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से भेजा गया धन भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर बंगाल के विकास के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की।

    /img/89/1775993844128

    राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री ने उत्तर बंगाल में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची थी, तब राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी होने के बजाय जश्न मना रही थी। उन्होंने TMC को आदिवासी, चाय बागान श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं के हितों के खिलाफ बताया। साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में कहा, 'टीएमसी वालों कान खोलकर सुन लो 4 मई के बाद बीजेपी सरकार बनेगी और टीएमसी वालों को 15 साल का पल-पल का, पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा।'

    Featured News

    टुकड़े- टुकड़े गैंग का जिक्र

    पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा अहम क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी संदर्भ में उन्होंने ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे तत्वों को TMC का समर्थन मिलता रहा है। उनके अनुसार, यह राज्य की सुरक्षा के साथ समझौता करने जैसा है।

    चाय बागानों की स्थिति पर चिंता

    प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के चाय बागानों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश की पहचान है, लेकिन राज्य सरकार की नीतियों के कारण चाय बागान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भाजपा सरकार ने श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधाएं और अधिकार सुनिश्चित किए हैं। इसके मुकाबले बंगाल में ऐसी पहल का अभाव दिखाई देता है।

    Breaking News

    महिलाओं और युवाओं के मुद्दे उठाए

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में महिलाओं और युवाओं के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा रहा है और भय का माहौल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर श्रमिक परिवारों को भूमि, पक्के घर, बिजली, पानी और रोजगार जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही युवाओं के लिए खेल और शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया।

    स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वादा

    प्रधानमंत्री ने उत्तर बंगाल में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि बंगाल के युवा खेलों में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ और ‘ओलिंपिक पोडियम’ जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार की बात कही। अंत में उन्होंने जनता से बदलाव का आह्वान करते हुए कहा कि अब भय का माहौल खत्म कर भरोसे की राजनीति लाने का समय है, और यह काम भाजपा ही कर सकती है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts