PlayBreaking News

'यह मफलर मेरी सबसे खास याद...'ऑकलैंड में भावुक हुए PM मोदी, 30 साल पुरानी न्यूजीलैंड की याद की साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 30 साल पुरानी न्यूजीलैंड यात्रा की भावुक याद साझा की। उन्होंने बताया कि उस समय मिला मफलर आज भी उनके दिल के करीब है। पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत बताया, जबकि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनकी जमकर सराहना की।
Follow on Google News
ऑकलैंड में भावुक हुए PM मोदी, 30 साल पुरानी न्यूजीलैंड की याद की साझा
ऑकलैंड में मोदी ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे का जिक्र करते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि वह 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर न्यूजीलैंड आए हैं।

40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि करीब चार दशक बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। उन्होंने भारतीय समुदाय का आभार जताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है और यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देगा।

25-30 साल पुरानी याद की साझा

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से अपने जीवन का एक भावुक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि करीब 25-30 साल पहले, जब वह न तो सरकार का हिस्सा थे और न ही सार्वजनिक जीवन में उन्हें कोई पहचानता था, तब उन्हें न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि उस समय एक न्यूजीलैंड निवासी ने उन्हें एक मफलर, टोपी और ग्लव्स भेंट किए थे। पीएम मोदी ने बताया कि आज उन्होंने वही मफलर पहन रखा है और वह इसे हमेशा अपने दिल के करीब रखते हैं। उनकी इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।

भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों की मजबूत नींव

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि दोस्ती, साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में यादें, मित्रता, समान मूल्य और मजबूत प्रतिबद्धता शामिल हैं।

Narendra Modi

'वाका' से समझाया दोनों देशों का रिश्ता

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की संस्कृति के शब्द 'वाका' का जिक्र करते हुए कहा कि इसका अर्थ सिर्फ एक नाव नहीं है, बल्कि यह लोगों को साथ लेकर चलने वाली साझा यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड अब इसी भावना के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने की मोदी की तारीफ

कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। लक्सन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक और न्यूजीलैंड का सच्चा मित्र बताया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts