PM मोदी कल बीना में, जानिए मिनट 2 मिनट कार्यक्रम, जनदर्शन के बाद रखेंगे 50 हजार करोड़ के पेट्रोलियम कॉम्पलेक्स की आधारशिला

भोपाल/बीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। सागर जिले बीना में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल बीना में नया इतिहास रचा जाएगा और इस नए परिसर से लगभग सवा दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
पीएम का एक महीने में सागर जिले में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले पिछले महीने 12 अगस्त को सागर आए थे। इसके बाद पीएम मोदी 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमिपूजन करेंगे। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।
इस प्रकार रहेगा PM का कार्यक्रम
- पीएम मोदी सुबह 8:45 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए होंगे रवाना।
- सुबह 10:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी।
- भोपाल से बीना के लिए सुबह 10:10 बजे हेलिकॉप्टर से होंगे रवाना।
- सुबह 11:05 पर बीना हेलीपैड पर लैंडिंग करेगा हेलिकॉप्टर।
- बीना रिफाइनरी प्रोजेक्ट के कार्यक्रम में सुबह 11:15 से होंगे शामिल।
- 12.05 बजे से 12.10 बजे तक बीपीसीएल बीना में शिलान्यास करेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आएंगे।
- दोपहर 1:30 पर भोपाल से छत्तीसगढ़ जाएंगे।
- दोपहर 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे।





















