Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 13, 430 करोड़ की सौगात, मल्लिकार्जुन स्वामी के किए दर्शन

Follow on Google News
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 13, 430 करोड़ की सौगात, मल्लिकार्जुन स्वामी के किए दर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुर्नूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंध्रप्रदेश दौरे पर हैं। मोदी ने यहां श्रीशैलम में भ्रामराम्बा स्वामी वरला देवस्थानम में दर्शन किए हैं। साथ ही वे यहां पर ध्यान करते भी नजर आए। वहीं भाजपा नेताओं ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने पंचमुरलु से रुद्राभिषेक किया है। पंचमुरलु गाय के दूध, घी,और चीनी से तैयार किया गया एक पवित्र मिश्रण है। उनके साथ इस मौके पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। 

    आंध्रपदेश को दी करोड़ों की सौगातें

    प्रधानमंत्री ने अपने दौरे पर राज्य को बड़ी सौगातें दी है। मोदी ने यहां 13 हजार 430 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। आज के दौरे पर पीएम कुर्नूल में आयोजित रैली में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश आत्मसम्मान और संस्कृति की भूमि है। वहीं प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम ने कुर्नूल पुलिंग स्टेशन में ट्रांसमिशन सिस्टम स्ट्रेथनिंग परियोजना की आधारशिला रखी। इसकी लागत 2880 करोड़ है।

    शिवाजी स्फूर्ति में की पूजा अर्चना

    पीएम मोदी ने श्रीशैलम में श्री शिवाजी ध्यान स्फूर्ति केंद्र भी पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चाना की। यह स्थान एक मेमोरियल कॉम्प्लेक्स है। मोदी के साथ यहां सीएम एन चंद्रबाबू नायडू,भी साथ रहें। यहां के मेडिटेशन हॉल में चारों कोनों में प्रतापगढ़, राजगढ़ और रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल बने है। वहीं इसके बीच में शिवाजी के ध्यान वाली मूर्ति लगी है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts