Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Birthday :75वें जन्मदिन पर देशभर में विशेष उत्सव, राहुल गांधी समेत बड़े राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं

75वें जन्मदिन पर देशभर में विशेष उत्सव, राहुल गांधी समेत बड़े राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर 2025) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार ने भी 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत की है। इस खास मौके पर देश के कई बड़े राजनेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला भी लगातार जारी है।

    अमित शाह ने भारत की प्रगति को बताया प्रेरणास्त्रोत

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र बन चुका है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका की समुद्री गहराई तक भारत ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन, रक्षा प्रणाली, स्टार्टअप्स, किसानों को उचित मूल्य दिलाने व मैन्युफैक्चरिंग मिशन के जरिए पीएम मोदी एक स्वावलंबी भारत का निर्माण कर रहे हैं।

    Twitter Post

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों की संस्कृति को स्थापित किया। विश्व समुदाय आपके मार्गदर्शन में विश्वास रखता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप स्वस्थ, सानंद और दीर्घायु जीवन पाएं।"

    Twitter Post

    राहुल गांधी व अन्य नेताओं की शुभकामनाएं

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

    Twitter Post

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र की समृद्धि के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता से अनगिनत लोगों का जीवन संवारने में मदद की है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लिए रोडमैप पर भी ध्यान दिलाया।

    Twitter Post

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

    Twitter Post

    एनसीपी नेता शरद पवार ने पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र की प्रगति की कामना की।

    Twitter Post

    हिंदी सिनेमा के अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघन सिन्हा ने मोदी की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    Twitter Post

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं। पीएम मित्रा पार्क के जरिए धार-झाबुआ क्षेत्र के आदिवासी अंचल में बड़ा बदलाव आएगा। पीएम मोदी के प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं कि जन्मदिन को सार्थक कैसे बनाया जाता है। मैं महामकाल से प्रार्थना करता हूँ कि प्रधानमंत्री निरोगी, दीर्घायु व सशक्त नेतृत्व के साथ राष्ट्र की प्रगति में अग्रसर रहें।"

    Twitter Post

    योगी आदित्यनाथ का सन्देश: विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक हैं। वैश्विक मंच पर 'नए भारत' की अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले नेता हैं। 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

    जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह की बधाई

    • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को ‘विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता’ व ‘नए भारत के शिल्पकार’ करार दिया।
    • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि पीएम मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और परिश्रम भारत को नई दिशा व ऊर्जा दे रहा है। उन्होंने राष्ट्र की आत्मनिर्भरता और विकास के लिए पीएम मोदी की प्रतिबद्धता की सराहना की।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts