Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

303 यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस से जाने की इजाजत मिली, तीन दिनों तक रोका, मानव तस्करी का लगा था आरोप

Follow on Google News
303 यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस से जाने की इजाजत मिली, तीन दिनों तक रोका, मानव तस्करी का लगा था आरोप
पेरिस। फ्रांस के वेट्री एयरपोर्ट पर मानव तस्करी के संदेह में रोके गए विमान को आखिरकार तीन दिन बाद जाने की इजाजत दे दी गई है। लीजेंड एयरलाइंस के विमान में कुल 303 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के थे। फ्रांस की तरफ ये इस बात की जानकारी दी गई। शुक्रवार को दुबई से A340 फ्लाइट निकली थी, जिसे फ्रांस में फ्यूल भराने के लिए उतारा गया था। इसके बाद यही पर दो दिन तक रुका रहा।

एयरपोर्ट पर ही यात्रियों को रखा

बता दें कि विमान वेट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली की इसमें मानव तस्करी के लोगों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसके बाद वेट्री एयरपोर्ट पर रिसेप्शन हॉल को वेटिंग एरिया में बदलकर सभी यात्रियों को वहां रोका गया।

दो यात्रियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को पर के एंट्री हॉल में रखा गया था। पुलिस ने इस एरिया में दूसरे यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। वहीं पेरिस प्रॉसीक्यूटर ऑफिस ने बताया था कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए 2 यात्रियों को शनिवार को फिर 48 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई।

लीजेंड एयरलाइंस की थी फ्लाइट

फ्रांस से उड़ान भरने से जिस फ्लाइट को रोका गया था, वह लीजेंड एयरलाइंस की थी। इस घटना के बाद एयरलाइंस की वकील लिलियाना बकायोको ने कहा कि एयरबस A340 के चालक दल के सभी सदस्यों को पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। उन्होंने इससे पहले कहा था कि अगर अभियोजकों ने एयरलाइंस के खिलाफ आरोप दायर किए तो वह भी मुकदमा दायर करेंगे।

भारतीय दूतावास भी मौके पर थे

दुबई से निकारागुआ जा रहे विमान के रोके जाने की सूचना मिलने के बाद भारतीय दूतावास (Indian Embassy) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। भारतीय दूतावास ने बताया था कि विमान में सवार सभी भारतीय नागरिकों का कॉन्सुलर एक्सेस मिल गया है। इस पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार को इंडियन एंबेसी ने ट्वीट कर दी थी। भारतीय दूतावास ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें बताया कि दुबई से निकारगुआ जा रही एक फ्लाइट को हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट में 303 सवार है, जिनमें अधिकतर भारतीय मूल के नागरिक हैं। दूतावास की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों की भलाई और सुरक्षा महत्वपूर्ण है। ये भी पढ़ें- 300 से ज्यादा भारतीय यात्रियों वाला विमान फ्रांस में रोका, मानव तस्करी का शक; भारतीय दूतावास जांच में जुटा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts