Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की 'थार' ने 5 लोगों को मारी टक्कर, केस दर्ज

पिछोर के विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की कार की टक्कर से करैरा में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की 'थार' ने 5 लोगों को मारी टक्कर, केस दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    करैरा।  करैरा थाना क्षेत्र में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लोग दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। साथ ही थार की टक्कर से बाइक आगे  स्कूल पढ़ने जा रही दो लड़कियों से जा टकराई, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। इस हादसे में मुख्य रूप से बाइक सवार संजय परिहार और उनके तीन साथी घायल हुए हैं।

    विधायक का बेटा ही चला रहा था कार

    पुलिस की शुरूआती जांच और चश्मदीदों के अनुसार, इस थार गाड़ी को दिनेश लोधी चला रहे थे। दिनेश लोधी पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे हैं। आरोपी के राजनीतिक परिवार से होने के कारण यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, करैरा पुलिस ने बिना किसी देरी के घायल संजय परिहार और उनके साथियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    ये भी पढ़ें: डबरा लोकसेवा केंद्र में बड़ी गलती: मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र, जिम्मेदारों ने बताया साधारण चूक

    लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस

    करैरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की बारीकी से जांच के लिए पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

    बेटा नहीं जनता सर्वोपरि : प्रीतम लोधी

    इस हाई-प्रोफाइल मामले में विधायक प्रीतम लोधी का बयान चर्चित रहा। जैसे ही यह खबर फैली कि इस हादसे में उनके बेटे का नाम आ रहा है, विधायक ने तुरंत सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने भावुक और सख्त संदेश लिखते हुए कहा कि उनके लिए उनका बेटा या अपना परिवार बड़ा नहीं है, बल्कि उनके लिए जनता सबसे ऊपर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि करैरा के इस हादसे में घायल पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। विधायक के इस बयान की आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा है। वहीं विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के जांच करने की मांग की है। 

    ये भी पढ़ें: MP News: छिंदवाड़ा में रिटायर्ड PWD अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, जांच जारी

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts