अमेरिका के Philadelphia में गोलीबारी : बस का इंतजार कर रहे छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग, आठ स्टूडेंट्स घायल

अमेरिका में एक बार फिर से बंदूकधारियों ने कहर बरपाया है। फिलाडेल्फिया में बस का इंतजार कर रहे कुछ छात्रों पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना SEPTA बस स्टेशन के पास हुई।
बस का इंतजार कर रहे थे छात्र
फिलाडेल्फिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब फिलाडेल्फिया हाई स्कूल के छात्र बस स्टॉप पर खड़े थे और बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक गाड़ी से कुछ संदिग्ध बाहर निकले और वहां खड़े लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। फिलाडेल्फिया के पुलिस कमिश्नर केविन बेथल के मुताबिक, इस घटना में घायल हुए आठ लोगों में से 16 साल के एक शख्स की हालत गंभीर है, उसे नौ गोलियां लगी हैं। वहीं बाकी लोगों की हालत स्थिर है।




















