Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम एशिया तनाव:देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, सरकार की अपील-अफवाहों से बचें, घबराकर न करें खरीदारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच केंद्र सरकार ने लोगों को राहत दी है। सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है।
देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, सरकार की अपील-अफवाहों से बचें, घबराकर न करें खरीदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद देश में गैस और तेल संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। कीमतों को भी स्थिर रखा गया है और सप्लाई चेन को मजबूत किया जा रहा है। लोगों से संयम रखने, ऊर्जा बचाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

    देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार

    सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समीक्षा के बाद बताया कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां सामान्य तरीके से काम कर रही हैं और कहीं भी कमी जैसे हालात नहीं है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे केवल ऑफिशियल जानकारी पर भरोसा करें और बिना जरुरत के एलपीजी बुकिंग से बचें। साथ ही ऊर्जा बचत और वैकल्पिक साधनों जैसे पीएनजी, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक सामानों को अपनाने पर भी जोर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: CG News : जिस जूस को स्वाद लेकर पी रहे थे, उसके बर्फ में निकला मरा मेंढक...फिर हो गया हंगामा

    सप्लाई मजबूत करने के लिए उठाए सख्त कदम

    सरकार ने आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाने के साथ कई नियम लागू किए हैं। एलपीजी बुकिंग के बीच अंतर बढ़ाया गया है ताकि जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके, खासकर अस्पतालों और संस्थानों को। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 4 हजार से ज्यादा छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए गए। तेल कंपनियों ने भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सैकड़ों नोटिस जारी किए हैं और डिजिटल बुकिंग सिस्टम को और मजबूत किया गया है।

    ये भी पढ़ें: यात्रियों को बड़ी राहत! रतलाम मंडल ने बढ़ती भीड़ के बीच चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

    पीएनजी विस्तार पर फोकस

    एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए सरकार पीएनजी नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। हाल के महीनों में लाखों नए कनेक्शन जारी किए गए हैं, कमर्शियल और कम्युनिटी किचन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा केरोसिन और अन्य विकल्पों की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों के पास विकल्प मौजूद रहें। पाइपलाइन विस्तार और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुधारने के लिए नई नीतियां लागू की जा रही हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts