Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :जिस जूस को स्वाद लेकर पी रहे थे, उसके बर्फ में निकला मरा मेंढक...फिर हो गया हंगामा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक जूस सेंटर पर बर्फ में मरा मेंढक मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने खाद्य विभाग से खाद्य सामग्रियों की जांच की मांग उठाई है।
जिस जूस को स्वाद लेकर पी रहे थे, उसके बर्फ में निकला मरा मेंढक...फिर हो गया हंगामा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा। कोरबा शहर के घंटाघर चौपाटी स्थित एक जूस सेंटर में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मृत मेंढक मिलने से शनिवार हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है तथा खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जूस तैयार करने के दौरान जब बर्फ को तोड़ा गया, तब उसके अंदर से मरा हुआ मेंढक निकल आया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और तुरंत आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    नियमित जांच और निगरानी की मांग

    घटना के बाद लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि बर्फ जैसी मूलभूत खाद्य सामग्री में इस प्रकार की गंदगी पाई जा रही है, तो अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी संदेह होना स्वाभाविक है। नागरिकों ने खाद्य एवं नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नियमित जांच और निगरानी की मांग की है।  चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि संबंधित जूस सेंटर द्वारा उपयोग की गयी बर्फ निहारिका क्षेत्र की एक दुकान से लाई गयी थी। उन्होंने बर्फ फैक्ट्री संचालक और आपूर्ति करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Featured News

    किस फैक्ट्री से आई बर्फ पता नहीं चला

    बर्फ डिपो संचालक डी. गुप्ता ने बताया कि वह विभिन्न फैक्ट्रियों से बर्फ खरीदकर अपने सुभाष चौक स्थित डिपो में रखते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित बर्फ किस फैक्ट्री से आई थी, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित बर्फ या खाद्य पदार्थों के सेवन से फूड पॉयजनिंग, संक्रमण समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे यह मामला और भी चिंताजनक हो जाता है। खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही संबंधित बर्फ फैक्ट्रियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts