Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कृष्ण मोहन सक्सेना का देहदान, सम्मान में मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर' 

Follow on Google News
पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कृष्ण मोहन सक्सेना का देहदान, सम्मान में मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर' 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया। जहां 80 वर्षीय कृष्ण मोहन सक्सेना को उनके स्वैच्छिक देहदान के संकल्प का सम्मान करते हुए अंतिम विदाई दी गई। इसके साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

    एक जीवन जो दूसरों के लिए जिया गया 

    कृष्ण मोहन सक्सेना का 14 सितंबर को देहांत हो गया था। जिन्होंने जीवन भर समाज सेवा को महत्व दिया और इसी भावना के साथ अपने शरीर का दान करने का निर्णय लिया था। उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए परिवार ने 15 सितंबर को सुबह 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया।

    Uploaded media

    गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया 

    बता दें कि, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कृष्ण मोहन सक्सेना के शव को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौड़, असिस्टेंट डीन एवं प्रोफेसर डॉ. विष्णु पाल तथा प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. युगांती वैद्य और मृतक के परिजन उपस्थित रहे। उन्होंने देहदान की महत्ता, मेडिकल शिक्षा व शोध में शरीर के उपयोग तथा समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

    Uploaded media

    परिवार का प्रेरणादायक संकल्प और श्रद्धांजलि 

    कृष्ण मोहन सक्सेना के सदस्यों ने भी अपने अंग दान का संक्लप लिया है। परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए, उपस्थित डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज प्रबंधन ने उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह देहदान न केवल चिकित्सा विज्ञान के लिए एक बड़ा लाभ है। बल्कि यह जीवन की अंतिम सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है। उनके इस कदम ने समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts