भीषण गर्मी में लोगों को भा रहा मटके का मीठा पानी, बाजारों में जमकर बिक रहे देसी फ्रिज

भोपाल। इस भीषण गर्मी में लोगों को मटके और सुराही का मीठा पानी ही पसंद आता है। इस समय पूरे शहर में देसी फ्रिज यानी मिट्टी के मटकों और सुराही की बिक्री जमकर हो रही है। इन दिनों 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी की तपिश में अपना गला तर करने के लिए लोग मिट्टी के घड़े आदि बर्तन की खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी के बर्तन का पानी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
बाजार में रंगीन और डिजाइनदार मटकों के साथ मिट्टी की बोतल बिक रही।[/caption]
वीडियों में देखें मटके के पानी के फायदे...
https://www.youtube.com/watch?v=MpVH5EpU4Nk ये भी पढ़ें: सहस्त्रबाहु ब्रिज लोकार्पण : CM शिवराज बोले- श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में दहाड़ता है टाइगर, देश के सुंदर शहरों में से एक है भोपाल [caption id="attachment_25580" align="alignnone" width="800"]
बाजार में रंगीन और डिजाइनदार मटकों के साथ मिट्टी की बोतल बिक रही।[/caption]
लोगों को भा रहे रंगीन मटके और मिट्टी की बोतल
इन दिनों बाजारों में अलग-अलग वैरायटी और डिजाइन के मटके और सुराही उपलब्ध हैं। विक्रेता महिला ने बताया कि इस समय रंगीन और डिजाइनदार मटकों के साथ मिट्टी की बोतल को लोग ज्यादा खरीदना पसंद कर रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए मटकों में नल भी लगाए गए हैं। वहीं विक्रेताओं का कहना है कि मटका, घड़ा और सुराही में लोगों की आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया गया है।












