Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, पत्रकार बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि MP सरकार देगी, आवेदन की डेट बढ़ाई

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, पत्रकार बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि MP सरकार देगी, आवेदन की डेट बढ़ाई
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला लिया है। बीमा कंपनी द्वारा पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम की दर बढ़ा दी गई थी। जब यह मामला सीएम डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में आया तो उन्होंने निर्णय लिया कि राज्य सरकार पत्रकार बीमा योजना की बढ़ी हुई प्रीमियम का खर्चा उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा।

बढ़ी हुई प्रीमियम का खर्चा सरकार उठाएगी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा- पत्रकार साथियों, लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ, आप दिन-रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा एक विषय मेरे संज्ञान में लाया गया था कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम में वृद्धि की गई है। हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा।

आवेदन करने की तारीख बढ़ाई

इस तरह अब पत्रकार बीमा योजना के फॉर्म भरने की तारीख भी बढ़ा दी गई है। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि, "पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 की जाएगी। राज्य सरकार पत्रकारों बंधुओं के साथ हर कदम पर खड़ी है।" ये भी पढ़ें- MP के 50 जिला अस्पतालों में जन-औषधि केंद्रों का शुभारंभ, CM बोले- स्टार रेटिंग के हिसाब से सफाई मित्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts