PlayBreaking News

पथरिया :ज्वेलरी शॉप की दीवार में सेंधमारी, शातिर चोर ने 10 लाख के जेवरात किए पार

दमोह जिले के पथरिया में एक ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात चोर लाखों रुपए के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
Follow on Google News
पथरिया। ज्वेलरी दुकान में चाेरी करता हुआ चोहर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया।

​पथरिया । पथरिया थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में शासकीय कन्या स्कूल के पास स्थित एक ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने दुकान की पिछली दीवार में छेद कर लाखों के चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

​शातिराना अंदाज में वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, मिट्ठू सराफ उर्फ प्रकाश चंद्र सराफ की ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे यह वारदात हुई। आरोपी ने दीवार में महज 7 से 8 इंच का छेद किया और उसी के रास्ते दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकानदार का कहना है कि आरोपी शारीरिक रूप से काफी दुबला-पतला रहा होगा, जो इतने छोटे छेद से अंदर घुसने में कामयाब रहा।

​8 से 10 लाख की चोरी का अनुमान

दुकानदार मिट्ठू सराफ के मुताबिक, चोरों ने दुकान से करीब 8 किलो चांदी की झुमकी पार कर दी है। हालांकि पुलिस को दी गई शुरुआती शिकायत में 4 लाख रुपए की चोरी का उल्लेख है, लेकिन पीड़ित का दावा है कि वास्तव में उनकी दुकान से 8 से 10 लाख रुपए के कीमती जेवरात चोरी हुए हैं। उन्होंने यह भी दुख जताया कि उनकी दुकान में यह छठी बार चोरी हुई है और पूर्व की वारदातों में आज तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल: संदिग्ध मांस से भरा ऑटो पकड़ा, गोकशी मामले में 2 गिरफ्तार; जांच के लिए भेजे गए सैंपल

​जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम 

सुबह स्थानीय लोगों ने दीवार में छेद देखा तो तत्काल दुकानदार और पुलिस को सूचित किया। पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और दमोह से फॉरेंसिक व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। 

​सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: कटनी पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव : स्लीमनाबाद टनल का किया निरीक्षण, मजदूरें से मिले, सांसद वीडी शर्मा भी रहे मौजूद

आरोपी  को तलाश कर रहे हैं

प्रकाश चंद्र जैन जो कि पथरिया के रहने वाले हैं के द्वारा स्थानीय थाने पर रिपोर्ट की गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी सोने-चांदी की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं, जो करीबन 2.5-3 किलो कमर्शियल का बताया जा रहा है। थाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है और अज्ञात व्यक्ति एवं माल मुसरूका की तलाश पतासाजी की जा रही है।
नेहा गोस्वामी, थाना प्रभारी, पथरिया

Prabal Soni
By Prabal Soni
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts