कटनी पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव :स्लीमनाबाद टनल का किया निरीक्षण, मजदूरें से मिले, सांसद वीडी शर्मा भी रहे मौजूद

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे। सलैया फाटक हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे स्लीमनाबाद टनल निर्माण स्थल के लिए रवाना हुए।
स्लीमनाबाद टनल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद वीडी शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
मजदूरों से की मुलाकात, जाना हालचाल
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने टनल निर्माण में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मजदूरों का हौसला बढ़ाते हुए बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव
टनल के बाहर मजदूरों से मुलाकात करते CM डॉ. मोहन यादव
स्लीमनाबाद टनल के अंदर निरीक्षण करते सीएम डॉ. मोहन यादव











