PlayBreaking News

पैरानोइया क्या है ?: छोटी-छोटी बात का बुरा मानना, हर बात में साजिश दिखना, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

कुछ लोगों को अक्सर ऐसा महसूस होता है कि उनके आसपास होने वाली सामान्य घटनाएं किसी न किसी तरह उनसे जुड़ी हुई हैं। किसी की साधारण बात, हंसी- मजाक या व्यवहार भी उन्हें अपने खिलाफ लगता है। कई बार वे बिना ठोस वजह के दूसरों की बातों और इरादों पर संदेह करने लगते हैं। धीरे-धीरे यह शक इतना बढ़ सकता है कि व्यक्ति लोगों पर भरोसा करना कम कर देता है।
Follow on Google News
छोटी-छोटी बात का बुरा मानना, हर बात में साजिश दिखना, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

अगर कोई व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेता है, दूसरों की बातों का गलत मतलब निकालता है या हर समय सतर्क और संदेह में रहता है, तो यह पैरानोइया का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति व्यक्ति के रिश्तों, कामकाज और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं कि पैरानोइया क्यों होता है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं और कब डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

पैरानोइया क्या है ?

पैरानोइया एक मानसिक समस्या है, जिसमें व्यक्ति बिना किसी ठोस वजह के दूसरों पर शक करने लगता है। उसे लगता है कि लोग उसके बारे में बुरा सोच रहे हैं, उसके खिलाफ बातें कर रहे हैं या उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कई बार ये विचार इतने मजबूत हो जाते हैं कि व्यक्ति लंबे समय तक इसी सोच में उलझा रहता है।

ये भी पढ़ें: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम : बंगाल के चर्चित भर्ती घोटाले में नया मोड़, 16 जून को हो सकती है पूछताछ!

पैरानोइया क्यों होता है ?

विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में यह समस्या परिवार से मिले जीन की वजह से हो सकती है। इसके अलावा दिमाग में मौजूद केमिकल्स में बदलाव होने पर सोचने और महसूस करने का तरीका प्रभावित हो सकता है।

बचपन के बुरे अनुभव भी बन सकते हैं वजह

अगर किसी व्यक्ति को बचपन में बार-बार चिढ़ाया गया हो, बुली किया गया हो या किसी तरह का मानसिक आघात मिला हो, तो आगे चलकर उसमें पैरानोइया की समस्या विकसित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: सूर्या चौहान हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, 25 हजार के इनामी सारिक मेवाती को पुलिस ने किया अरेस्ट

ज्यादा तनाव भी बढ़ा सकता है खतरा

लंबे समय तक तनाव में रहने से व्यक्ति की सोच प्रभावित हो सकती है। ऐसे लोग दूसरों की बातों को लेकर ज्यादा संदेह करने लगते हैं, जिससे पैरानोइया की समस्या पैदा हो सकती है।

दूसरों पर भरोसा करने में दिक्कत

पैरानोइया से जूझ रहे लोगों को दूसरों पर आसानी से भरोसा नहीं होता। उन्हें अक्सर लगता है कि लोग उनके खिलाफ हैं या उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

छोटी बातों को दिल पर ले लेना

इस समस्या में व्यक्ति सामान्य मजाक, सलाह या टिप्पणी को भी गलत तरीके से ले सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बुरा मानना और जल्दी गुस्सा हो जाना इसके सामान्य लक्षण हैं।

हर बात में नकारात्मक सोच

ऐसे लोगों को अक्सर लगता है कि दूसरे उनका फायदा उठा रहे हैं। वे दूसरों की बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं और बिना किसी सबूत के भी कुछ बातों को सच मान बैठते हैं।

डॉक्टर से कब सलाह लेनी चाहिए ?

अगर बार-बार शक होना, लोगों पर भरोसा न कर पाना या नकारात्मक विचार आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।  मानसिक स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पैरानोइया के लक्षण सुधार महसूस न हो और यह मरीज की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो ऐसे में उन्हें तुरंत विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए।

समय पर इलाज है जरूरी

पैरानोइया का इलाज संभव है। इलाज में कितना समय लगेगा, यह समस्या की गंभीरता पर निर्भर करता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित मेडिटेशन करें, तनाव कम रखें और अपने मन की बातें परिवार या दोस्तों के साथ साझा करें।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts