PlayBreaking News

बर्गर वायरल वीडियो पर एक्शन:CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शनों के बीच पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच पार्टी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया। साथ ही उनके सभी जिम्मेदारी वापस ले ली।
Follow on Google News
CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

विजेता दहिया के वायरल वीडियो के बाद CJP ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनके बयान को आंदोलन की भावना के विपरीत और असंवेदनशील बताया। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद यह कार्रवाई की गई। 

बर्गर वाले बयान के बाद बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजेता दहिया बर्गर खाने को लेकर उठे सवालों का जवाब देते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूख लगने पर या मन होने पर बर्गर खाने का अधिकार है और वह इस बात के लिए किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह देश के लिए अपनी इच्छा से काम कर रहे हैं और किसी को खुश करने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। 

इंदौर में छात्रों का आंदोलन तेज... NTA सुधार सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 22 दिन से जारी है धरना और भूख हड़ताल

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने विजेता दहिया के बयान को आंदोलन की भावना के विपरीत बताया। कुछ लोगों का कहना था कि प्रदर्शन के दौरान इस तरह का बयान आंदोलन से जुड़े लोगों की भावनाओं के अनुरूप नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने इसे जिम्मेदारी से बचने वाला रवैया बताया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गया और विवाद लगातार बढ़ता गया।

Breaking News

CJP ने जारी किया आधिकारिक बयान

विवाद बढ़ने के बाद CJP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बयान जारी किया। पार्टी ने कहा कि वह अपने प्रवक्ता के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। बयान में कहा गया कि जिस समय शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और संगठन के सदस्य पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उस दौरान सामने आया यह वीडियो बेहद असंवेदनशील माना गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठन अपने मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ इस तरह की चीजें स्वीकार नहीं करेगा।

Twitter Post

प्रवक्ता पद से हटाकर जिम्मेदारियां भी लीं वापस

पार्टी ने अपने बयान में कहा कि विजेता दहिया का आचरण संगठन के सिद्धांतों और आंदोलन की भावना के अनुरूप नहीं था। इसी कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। साथ ही उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियां भी वापस ले ली गई हैं। CJP का कहना है कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं और आंदोलन के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी सिद्धांत के आधार पर फैसले लिए जाएंगे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts