Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज : एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने कहा- बालिकाएं चाहे तो परिवार में नशा रुक जाए

बेगमगंज के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने छात्राओं को नशे के सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रखने का संकल्प दिलाया।
बेगमगंज शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बेगमगंज। शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा दांपत्य जीवन में गृहकलह का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा याद रखें नशा ही दांपत्य जीवन में गृह कलह का मुख्य कारण बनता है इसलिए कन्याओं ओर महिलाओं को चाहिए कि अपने परिवार के किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने दें।

परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रखने का लिया संकल्प

एसडीओपी ने छात्राओं से कहा कि वे आज से ही संकल्प लें कि अपने परिवार के किसी भी सदस्य, चाहे वह पिता, भाई या अन्य रिश्तेदार हों, को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने देंगी। उन्होंने कहा आज से ही आप ठान ले कि परिवार का कोई भी सदस्य पिता या भाई को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने देंगे। हर हाल में उनको रोकेंगे। उन्होंने छात्राओं से कहाकि अभी आपका संकोच आपको ऐसा करने से रोकता है , लेकिन अब संकोच नहीं करना है और आज से दृढ़ संकल्प लें कि हर हाल में परिवार के किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने देंगे।

ये भी पढ़ें: MP UCC Bill : आज मध्यप्रदेश वह राज्य बन गया, जहां UCC लागू हुआ, बिल पास होने के बाद बोले सीएम मोहन यादव

नशामुक्त भारत की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजीव उइके एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित शर्मा ने शराब, गांजा, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा सहित अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। अंत में एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने छात्राओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद छात्राओं को नशामुक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर उनमें दिए गए संदेशों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने फिर मांगी जमानत, 48 दिन से जेल में बंद; आज अदालत में होगी अहम सुनवाई

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts