TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम :बंगाल के चर्चित भर्ती घोटाले में नया मोड़, 16 जून को हो सकती है पूछताछ!

पश्चिम बंगाल के प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच तेज करते हुए ईडी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। एजेंसी जल्द समन जारी कर सकती है और 16 जून को पूछताछ की संभावना है। जांच में कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
बंगाल के चर्चित भर्ती घोटाले में नया मोड़, 16 जून को हो सकती है पूछताछ!
ED at Abhishek Banerjee House

पश्चिम बंगाल के चर्चित प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी सिलसिले में ईडी की टीम मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची।

अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है ईडी

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े कुछ पहलुओं को लेकर ईडी अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है। जांच एजेंसी जल्द ही उन्हें आधिकारिक समन जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मिले कुछ दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर एजेंसी ने उनसे पूछताछ की जरूरत महसूस की है।

Twitter Post

16 जून को हो सकती है पूछताछ

जानकारी के अनुसार, ईडी ने पूछताछ के लिए 16 जून की तारीख तय की है। एजेंसी समन जारी करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। जांच अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले में 5 गिरफ्तार, हुगली में सड़क पर उतरी टीएमसी… दिलीप घोष बोले- वे हीरो बनने क्यों गए?

भर्ती घोटाले की जांच में जुटी एजेंसी

ईडी का कहना है कि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इन्हीं के आधार पर मामले से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी या वित्तीय अनियमितता हुई थी या नहीं।

पहले भी कई लोगों से हो चुकी है पूछताछ

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर है। इस मामले में पहले भी कई नेताओं, अधिकारियों और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब ईडी की नजर इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts