Fuel Shortage!पैनिक बाइंग से बढ़ीं कतारें, सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, कीमतें भी स्थिर

केंद्र सरकार ने बुधवार को साफ किया कि देश में पेट्रोल-डीजल या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है।
Follow on Google News
पैनिक बाइंग से बढ़ीं कतारें, सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, कीमतें भी स्थिर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    केंद्र सरकार ने बुधवार को साफ किया कि देश में पेट्रोल-डीजल या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। सरकार के मुताबिक पेट्रोल पंपों से लेकर सप्लाई टर्मिनलों तक पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

    Twitter Post

    लोगों से अपील: घबराकर न खरीदें ईंधन

    दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने लोगों से पैनिक बाइंग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में डर के कारण कई जगहों पर पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी गई हैं। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और सप्लाई पूरी तरह स्थिर है।

    देश में पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार

    सरकार के मुताबिक भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। देश की रिफाइनिंग क्षमता करीब 26 करोड़ टन सालाना है, जिससे ईंधन की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर

    ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का आज 26वां दिन है। इस वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रूट से आयात करता है।

    ये भी पढ़ें: सरकार का नया आदेश... अगर PNG कनेक्शन नहीं लिया तो काट दी जाएगी LPG सप्लाई

    PNG और LPG पर भी अपडेट

    पिछले 25 दिनों में करीब 2.5 लाख नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं 2.20 लाख उपभोक्ता LPG से PNG में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके अलावा 2.5 लाख नए आवेदन भी मिले हैं।

    Twitter Post

     पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार LPG की भी कोई कमी नहीं है। करीब 26 राज्यों में 22,000 टन कमर्शियल LPG का आवंटन किया गया है।

    ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई

    सरकार ने जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में करीब 2700 छापे मारे गए, जिसमें 2000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए।

    ये भी पढ़ें: MP News : 'पेट्रोल खत्म हो जाएगा' यह अफवाह सुनी तो जिसे 1000 का पेट्रोल चाहिए था, वो 3000 का लेने लगा

    क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा अहम समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के करीब 20% पेट्रोलियम की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। मौजूदा तनाव के कारण यह रूट फिलहाल जोखिम भरा माना जा रहा है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts