People's Update
Wednesday, April 8, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 8, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल
    ताजा खबर

    मोहन भागवत के बयान पर पांचजन्य का समर्थन, लिखा- स्वार्थ के लिए मंदिर का प्रचार गलत; ऑर्गनाइजर का मत अलग, 3 जनवरी को इंदौर आएंगे संघ प्रमुख

    Publish Date: 1 Jan 2025, 3:23 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हिंदी मुखपत्र पांचजन्य ने भागवत के बयान का समर्थन किया है। आरएसएस के हिंदी मुखपत्र पांचजन्य ने संपादकीय में लिखा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए मंदिरों का प्रचार कर रहे हैं और खुद को हिंदू विचारक के रूप में पेश कर रहे हैं। जबकि अंग्रेजी मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने इससे अलग राय व्यक्त की। ऑर्गनाइजर ने इसे ऐतिहासिक सच जानने और सभ्यतागत न्याय की लड़ाई कहा था। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत 3 जनवरी को इंदौर का दौरा करेंगे। इस दौरान वो मालवा और निमाड़ में तीन दिन तक रहेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

    मंदिरों को राजनीति का हथियार बनाने पर चेतावनी

    19 दिसंबर को पुणे में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर निर्माण के बाद उभर रहे मंदिर-मस्जिद विवादों पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा, "राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोग नई जगहों पर इसी तरह के मुद्दे उठाकर खुद को हिंदू नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। हर दिन एक नया मामला उठाया जा रहा है। भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं।" भागवत ने मंदिरों को राजनीतिक हथियार न बनाने की अपील की और समाज से इन मुद्दों पर समझदारी दिखाने का आग्रह किया।

    पांचजन्य ने किया समर्थन

    RSS के हिंदी मुखपत्र पांचजन्य ने अपने संपादकीय में भागवत के बयान का समर्थन करते हुए लिखा कि मंदिरों का राजनीतिक उपयोग स्वीकार्य नहीं है। संपादक हितेश शंकर ने लिखा, मंदिरों को राजनीति का हथियार बनाना चिंताजनक है। यह प्रवृत्ति हिंदू समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को नुकसान पहुंचा सकती है।

    क्या हैं संपादकीय के प्रमुख बिंदु

    1. भागवत के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया : मीडिया और सोशल मीडिया पर भागवत के बयान को लेकर विवाद खड़ा किया गया। संपादकीय के अनुसार, उनका बयान समाज को समझदारी और विवेक का संदेश देता है।
    2. सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार : संपादकीय ने सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार को खतरनाक बताया। कुछ असामाजिक तत्व इन विवादों को बढ़ावा देकर समाज की भावनाओं का शोषण कर रहे हैं।
    3. भारत की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान : भारत एक ऐसी सभ्यता है, जो हजारों वर्षों से विविधता में एकता का सिद्धांत अपनाती आई है। संपादकीय में इन सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की अपील की गई।
    4. मंदिरों के मुद्दों पर राजनीति की आलोचना : संपादकीय ने कहा कि मंदिरों से जुड़े विवादों का राजनीतिक लाभ उठाने की प्रवृत्ति बेहद चिंताजनक है।
    5. इतिहास के घावों को कुरेदने से बचने की अपील : भागवत का बयान हमें यह याद दिलाता है कि इतिहास के घावों को कुरेदने की बजाय हमें सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करना चाहिए।

    ऑर्गनाइजर ने रखा अलग मत

    वहीं, आरएसएस के अंग्रेजी मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने इस मुद्दे पर भागवत के विचारों से अलग रुख अपनाया। ऑर्गनाइजर ने इसे सभ्यतागत न्याय की लड़ाई बताते हुए लिखा कि मंदिर-मस्जिद विवाद ऐतिहासिक सच जानने और सभ्यता की रक्षा का प्रयास है।

    3 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं संघ प्रमुख

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 3 जनवरी से इंदौर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके इस कार्यक्रम की पुष्टि कर दी गई है। उनके कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। इंदौर के दशहरा मैदान पर घोष वादन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मालवा और निमाड़ क्षेत्र के 28 जिलों के स्वयंसेवक भाग लेंगे। इस दौरान देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार का आयोजन भी होगा। वरिष्ठ विहिप नेता चंपतराय को इस साल का देवी अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हुतात्माओं की स्मृति में दिया जा रहा है। पूर्व लोकसभा स्पीकर और शहर की 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन इस कार्यक्रम की सूत्रधार हैं।

    ओंकारेश्वर में कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम

    भागवत इंदौर के कार्यक्रमों के बाद ओंकारेश्वर जाएंगे। यहां साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन भारतीय परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। देशभर से लोग इस आयोजन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। ओंकारेश्वर में संघ प्रमुख साध्वी ऋतंभरा के साथ चर्चा करेंगे। जिसके बाद वो मंडलेश्वर में गौशाला का दौरा  भी करेंगे। ये भी पढ़ें- Happy New Year 2025 : जापान से लेकर थाईलैंड तक… पूरी दुनिया में कुछ यूं मना नया साल

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल

    फिल्मी अंदाज में पीछा :करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल

    पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा

    धार:पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा

    'तुम्बाड 2' ऑन फ्लोर: मुहूर्त शॉट पूरा, सोहम शाह की मेगा फिल्म की शूटिंग शुरू

    'तुम्बाड 2' ऑन फ्लोर: मुहूर्त शॉट पूरा, सोहम शाह की मेगा फिल्म की शूटिंग शुरू

    रिटायर्ड IAS को हाईकोर्ट से राहत: 2 महीने की सजा पर रोक

    रिटायर्ड IAS को हाईकोर्ट से राहत: 2 महीने की सजा पर रोक

    यश का 'रावण' होगा अलग, ज्ञान और पराक्रम के साथ दिखेगा किरदार

    Ravana:यश का 'रावण' होगा अलग, ज्ञान और पराक्रम के साथ दिखेगा किरदार

    5 किलो गैस वाला छोटा सिलेंडर, बाद में 14.2 किलो के कनेक्शन में किया जा सकेगा कन्वर्ट

    राहत की खबर :5 किलो गैस वाला छोटा सिलेंडर, बाद में 14.2 किलो के कनेक्शन में किया जा सकेगा कन्वर्ट

    मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली, सर्जरी कर बचाई जान

    इंदौर:मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली, सर्जरी कर बचाई जान

    हाईकोर्ट ने उमा भारती के खिलाफ दिग्विजय सिंह के मानहानि केस की स्टेटस रिपोर्ट बुलाई

    जबलपुर:हाईकोर्ट ने उमा भारती के खिलाफ दिग्विजय सिंह के मानहानि केस की स्टेटस रिपोर्ट बुलाई

    जेलर 2’ में शाहरुख का कैमियो कैंसिल, अब नए स्टार की तलाश में मेकर्स

    Jailer 2 :जेलर 2’ में शाहरुख का कैमियो कैंसिल, अब नए स्टार की तलाश में मेकर्स

    एक साल का बच्चा निगल गया जिंदा मछली, डॉक्टर्स ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई मासूम की जिंदगी

    MP News :एक साल का बच्चा निगल गया जिंदा मछली, डॉक्टर्स ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई मासूम की जिंदगी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....