People's Update
Friday, March 13, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 13, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरानी शासन में दरार, अधिकारी पद छोड़कर अन्य देशों में मांग रहे शरण: इजरायल का दावा
    अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत
    ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत मिसाइल और ड्रोन हमलों का वीडियो जारी किया
    पाकिस्तानी एयरफोर्स ने काबुल-कंधार समेत कई अफगानी शहरों में की एयरस्ट्राइक, तालिबान ने खाई बदले की क
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार समेत कई हिस्सों में की एयरस्ट्राइक
    ईरान जंग के बीच सऊदी अरब का दावा: कुछ ही घंटों में एयर डिफेंस ने 38 ड्रोन मार गिराए
    ईरान की धमकी: ऑयल ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र के तेल-गैस भंडार जला देंगे
    कतर ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले की कड़ी निंदा की
    राहुल गांधी आज लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
    अमेरिका का विमान इराकी एयरस्पेस में क्रैश: अमेरिकी सेना
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिशिगन हमले की निंदा की
    अंतर्राष्ट्रीय

    रमजान के आखिरी दिनों में भड़की जंग!पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान, कंधार में फ्यूल डिपो पर भी हमला

    रमजान के आखिरी दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल, कंधार और अन्य शहरों में एयरस्ट्राइक का आरोप लगाया है। जिसमें नागरिकों की मौत का दावा किया गया है। तालिबान सरकार ने इस हमले को क्रूर आक्रामकता बताते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।
    Publish Date: 13 Mar 2026, 8:53 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिनों में पाकिस्तान द्वारा किए गए कथित हवाई हमलों ने दोनों देशों के रिश्तों को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है। अफगान प्रशासन का आरोप है कि, पाकिस्तानी एयरफोर्स ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित कई इलाकों में एयरस्ट्राइक कर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया।

      इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दूसरी ओर तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर क्रूर आक्रामकता का आरोप लगाते हुए बदला लेने की कसम खाई है। इससे पूरे क्षेत्र में एक नई सैन्य टकराव की आशंका बढ़ गई है।

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

      अफगानिस्तान के प्रशासन और तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि, पाकिस्तान की वायुसेना ने देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किए। इन हमलों का निशाना राजधानी काबुल के अलावा दक्षिणी शहर कंधार और पूर्वी प्रांत पक्तिया तथा पक्तिका बताए जा रहे हैं।

      अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इन एयरस्ट्राइक में रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है। कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और स्थानीय लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

      अफगान प्रशासन का कहना है कि, इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिससे कई महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

      Twitter Post

      कंधार में फ्यूल डिपो को बनाया गया निशाना

      अफगान अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन कंपनी काम एयर के फ्यूल डिपो को भी निशाना बनाया। यह डिपो नागरिक एयरलाइनों के अलावा संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करता है। ऐसे में इस स्थान पर हमले से क्षेत्रीय हवाई संचालन और मानवीय मिशनों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

      जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने पड़े।

      कुछ इलाकों में निर्जन क्षेत्रों में भी बमबारी

      अफगान अधिकारियों ने बताया कि, कुछ जगहों पर पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानी इलाकों और निर्जन क्षेत्रों में भी बमबारी की। हालांकि, इसका उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले संभवतः सैन्य ठिकानों या संभावित छिपे ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किए गए होंगे।

      यह भी पढ़ें: ट्रंप को तगड़ा झटका : KC-135 विमान पश्चिमी इराक में क्रैश, घटना में दो विमान शामिल थे

      तालिबान ने पाक पर लगाया ‘क्रूर आक्रामकता’ का आरोप

      तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। सरकारी प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रमजान के आखिरी दस दिनों और ईद जैसे पवित्र त्योहार के करीब इस तरह के हमले करना बेहद अमानवीय है। तालिबान ने इसे “घिनौना अपराध” और “खुली आक्रामकता” बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

      बयान में कहा गया कि, यह हमला दिखाता है कि पाकिस्तान का शासन किसी भी मानवीय सिद्धांत या नैतिक मूल्यों का सम्मान नहीं करता।

      बदले की चेतावनी- तालिबान ने खाई कसम

      पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार का रुख बेहद आक्रामक नजर आ रहा है। अफगान प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस हमले का जवाब दिए बिना नहीं रहा जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस कार्रवाई की कीमत चुकानी पड़ेगी। तालिबान के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

      [featured type="Featured"]

      पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

      हालिया एयरस्ट्राइक कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए थे। उस समय पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा था कि यह कार्रवाई अफगान तालिबान सरकार के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर की गई थी। पाकिस्तान का दावा था कि अफगान सीमा के पास सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ यह कार्रवाई जरूरी थी।

      अफगानिस्तान का दावा- मारे गए 55 पाकिस्तानी सैनिक

      अफगान प्रशासन ने दावा किया कि, उन्होंने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगान सेना के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके अलावा अफगान बलों ने पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का भी दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है और पाकिस्तान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

      यह भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान: ‘हर मौत का लेंगे बदला’, होर्मुज की खाड़ी बंद करने की चेतावनी

      मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बढ़ा खतरा

      विशेषज्ञों का मानना है कि यह तनाव ऐसे समय में बढ़ रहा है जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही बड़े स्तर पर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से तेल बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती बन सकता है। यदि यह टकराव आगे बढ़ता है तो इसका असर पूरे दक्षिण एशिया और मध्य एशिया की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है।

      सीमा विवाद और आतंकवाद बना मुख्य कारण

      अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव की जड़ें कई साल पुरानी हैं। दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन सीमा को लेकर विवाद रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान अक्सर अफगानिस्तान पर सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाता रहा है। वहीं अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान उसकी संप्रभुता का बार-बार उल्लंघन करता है और सीमा क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई करता रहता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Pakistan airstrike

      Afghanistan

      Kabul

      Taliban Afghanistan

      Pakistan Afghanistan conflict

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      सर्वर डाउन से ऑनलाइन बुकिंग ठप, 8 दिन की वेटिंग; होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने की कगार पर

      MP में LPG की किल्लत!सर्वर डाउन से ऑनलाइन बुकिंग ठप, 8 दिन की वेटिंग; होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने की कगार पर

       100 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला! डीजीजीआई की छापेमारी से मचा हड़कंप

      100 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला! डीजीजीआई की छापेमारी से मचा हड़कंप

      अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप ‘गेराल्ड’ में लगी आग

      ईरान ऑपरेशन के बीच लाल सागर में बड़ा हादसा!अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप ‘गेराल्ड’ में लगी आग

      CM मोहन यादव आज जारी करेंगे 34वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपए

      लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी :CM मोहन यादव आज जारी करेंगे 34वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपए

      30 दिन तक रूस से तेल खरीद सकेंगे सभी देश, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार

      ऑयल क्राइसिस के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला :30 दिन तक रूस से तेल खरीद सकेंगे सभी देश, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार

      KC-135 विमान पश्चिमी इराक में क्रैश, घटना में दो विमान शामिल थे

      ट्रंप को तगड़ा झटका :KC-135 विमान पश्चिमी इराक में क्रैश, घटना में दो विमान शामिल थे

      असम और बंगाल में कमल खिलाने इलेक्शन मैनेजमेंट संभालेंगे मप्र के BJP नेता

      Peoples Update Special :असम और बंगाल में कमल खिलाने इलेक्शन मैनेजमेंट संभालेंगे मप्र के BJP नेता

      शादी के 1 माह में ही पत्नी पहुंची कोर्ट, प्रॉपर्टी नाम करने की जिद

      Peoples Update Special :शादी के 1 माह में ही पत्नी पहुंची कोर्ट, प्रॉपर्टी नाम करने की जिद

      फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार

      जबलपुर: फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार

      47 हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात, 3 अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे

      पीेएम मोदी का असम दौरा :47 हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात, 3 अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....