Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तीन संतानों का मामला : सिंगरौली के डिप्टी रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार सेवा से बर्खास्त

तीसरी संतान के मामले में संगरौली के डिप्टी रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
सिंगरौली के डिप्टी रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार सेवा से बर्खास्त
अशोक सिंह परिहार

सिंगरौली। लंबे समय से विवादों और शिकायतों के केंद्र में रहे सिंगरौली के उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को आखिरकार मध्यप्रदेश शासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 11 जून 2026 को जारी आदेश में विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

कट ऑफ डेट के बाद हुई तीसरी संतान

जानकारी के अनुसार अशोक सिंह परिहार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शासकीय सेवा में रहते हुए उनकी तीसरी संतान का जन्म निर्धारित कट ऑफ डेट के बाद हुआ है। मामले की विभागीय जांच कराई गई, जिसमें कलेक्टर सिंगरौली द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में उनके तीन संतान होने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि उनकी तीसरी संतान का जन्म वर्ष 2003 में हुआ था। विभागीय जांच अधिकारी ने आरोप को प्रमाणित माना, जिसके बाद शासन ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।

ये भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौत

करोड़ों के स्टाम्प घोटाले में भी घिरे थे

अशोक सिंह परिहार का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। उन पर एक करोड़ दस लाख रुपए से अधिक के कथित स्टाम्प घोटाले के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी थी। हालांकि बाद में उनकी पुन: पदस्थापना सिंगरौली में ही कर दी गई थी, जिस पर भी सवाल उठे थे। जिले में लंबे समय से उनके कार्यकाल को लेकर शिकायतें और असंतोष की चर्चा होती रही है।

ये भी पढ़ें: Indore News: सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, बस ने मारी टक्कर; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts