PlayBreaking News

World Poha Day:इंदौर में बना रिकॉर्ड, फॉर्च्यून पोहा के साथ 1000 लोगों ने किया सामूहिक भोज

विश्व पोहा दिवस पर इंदौर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, जहाँ फॉर्च्यून पोहा के साथ 1000 लोगों ने एक विशाल सामूहिक पोहा भोज में हिस्सा लिया।
Follow on Google News
इंदौर में बना रिकॉर्ड, फॉर्च्यून पोहा के साथ 1000 लोगों ने किया सामूहिक भोज

भारत की अग्रणी खाद्य एवं FMCG कंपनियों में शामिल ए डब्ल्यू एल एग्री बिजनेस लिमिटेड ने अपने प्रमुख ब्रांड फॉर्च्यून के जरिए विश्व पोहा दिवस का भव्य आयोजन किया। इंदौर स्थित The Hub में आयोजित इस खास कार्यक्रम में फॉर्च्यून पोहा से तैयार 100 तरह के अलग-अलग पोहा व्यंजनों की अनूठी प्रदर्शनी लगाई गई। इस आयोजन में शहर के फूड लवर्स, परिवारों और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के जरिए इंदौर की “भारत की पोहा राजधानी” वाली पहचान को भी खास तौर पर सामने रखा गया।

1000 से ज्यादा लोगों ने एक साथ खाया पोहा

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत सामूहिक पोहा भोज रहा, जहां 1000 से अधिक लोगों ने एक साथ फॉर्च्यून पोहा का स्वाद लिया। इस अनोखे आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। आयोजकों के मुताबिक यह देश के सबसे बड़े सामूहिक पोहा भोजों में से एक रहा। आयोजन के दौरान पारंपरिक इंदौरी पोहा के साथ कई नए और क्रिएटिव पोहा डिशेज भी पेश किए गए, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा।

पोहा सिर्फ नाश्ता नहीं, भारतीय संस्कृति का हिस्सा

ए डब्ल्यू एल एग्री बिजनेस लिमिटेड के जॉइंट प्रेसिडेंट - सेल्स एवं मार्केटिंग मुकेश मिश्रा ने कहा कि पोहा केवल एक नाश्ता नहीं बल्कि भारतीय खानपान संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पैकेज्ड पोहा कैटेगरी में अग्रणी ब्रांड होने के नाते फॉर्च्यून का उद्देश्य पोहा की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और गुणवत्ता व स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखना है।

ये भी पढ़ें: New Loan Approval Rules: बदल सकते हैं लोन मंजूरी के नियम, अब आसान नहीं होगी होम-ऑटो लोन की राह

इंदौर के स्वाद और परंपरा का अनोखा उत्सव

इस विशाल सामूहिक पोहा भोज का संचालन प्रसिद्ध इंदौरी शेफ राजू भैया के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में फूड लवर्स और परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में जुंबा, मनोरंजक गेम्स और #FortuneWorldPohaDay ऑनलाइन प्रतियोगिता जैसी कई इंटरैक्टिव गतिविधियां भी आयोजित की गईं। आयोजन से पहले शहरभर में एलईडी ब्रांडिंग और डिजिटल कैंपेन के जरिए इसका व्यापक प्रचार किया गया।

ये भी पढ़ें: रसोई का विज्ञान: पकते ही क्यों फट जाते हैं चावल के कुछ दाने, IIT इंदौर के शोध में हुआ बड़ा खुलासा; चॉकी’ दाने 2.7 गुना तेजी से सोखते हैं पानी

भारतीय फूड कल्चर को बढ़ावा देने की पहल

कंपनी का कहना है कि यह आयोजन भारत की समृद्ध खाद्य परंपराओं को सम्मान देने और उपभोक्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। फॉर्च्यून ब्रांड के जरिए कंपनी लगातार भरोसेमंद खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने और भारतीय खानपान विरासत को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts