Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के भारत भवन में 22 जून तक देखी जा सकती है जबलपुर के चित्रकार रामकृपाल नामदेव की पेंटिंग एग्जीबिशन

- एक ही पेंटिंग में समाए लता दीदी के 4359 चेहरे, जबलपुर के चित्रकार रामकृपाल की कला का कमाल
Follow on Google News
भोपाल के भारत भवन में 22 जून तक देखी जा सकती है जबलपुर के चित्रकार रामकृपाल नामदेव की पेंटिंग एग्जीबिशन
प्रीति जैन, भोपाल। लता मंगेशकर के एक ऐसे फैन से, जिन्होंने लता दीदी की एक नहीं, दो नहीं बल्कि सैकड़ों पेंटिंग बनाई हैं। इनका नाम है, रामकृपाल नामदेव। जबलपुर के 62 वर्षीय रामकृपाल नामदेव बीते 20 सालों से पेंटिंग कर रहे हैं। रामकृपाल नामदेव ने एक तस्वीर में लता मंगेशकर के 4359 चेहरे बनाए हैं। यह सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन उन्होंने यह कारनामा भी कर दिखाया। एक सेंटीमीटर की एक तस्वीर के हिसाब से हजारों तस्वीरों को एक बड़े चित्र में समेटने के लिए उन्हें लगभग 8 माह का समय लगा। इस तरह की उनकी और फिर पेंटिंग्स दर्शक भारत भवन में 22 जून तक देख सकते हैं।

लता दीदी ने कहा था, वाह क्या पेंटिंग है : रामकृपाल

लता मंगेशकर के भक्त के नाम से पहचाने जाने वाले जबलपुर के रामकृपाल नामदेव की पेंटिंग एग्जीबिशन भारत भवन में आयोजित की गई है। ऑयल पेंटिंग से लता दीदी की तस्वीर बनाने के लिए उनका नाम लिम्का, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। खास बात यह है कि जब रामकृपाल ने लता मंगेशकर से मुलाकात कर उन्हें तस्वीर भेंट की थी, तो उनके मुंह से भी तारीफ में निकला, वाह, क्या पेंटिंग है। वे कहते हैं, 2017 में पहली बार जबलपुर से प्रदर्शनी की शुरुआत हुई, जो अब तक देश के कई राज्यों में लग चुकी है। उन्होंने यह प्रदर्शनी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ में भी लगाई है। उनकी एक पेंटिंग, जिसमें लता मंगेशकर के 1436 चित्र हैं, 2019 में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई थी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts