Upcoming Movies-Web Series : अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का तड़का, 7 फिल्में और कई वेब सिरीज होंगी रिलीज; देखें लिस्ट

Follow on Google News
Upcoming Movies-Web Series : अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का तड़का, 7 फिल्में और कई वेब सिरीज होंगी रिलीज; देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क। जो लोग फिल्में और वेब सिरीज देखने के शौकीन हैं, उनके लिए अक्टूबर का महीना मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। अक्टूबर में आपको फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। इस महीने एक से बढ़कर एक एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्में और वेब सिरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी और कुछ OTT पर आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में और वेब सिरीज रिलीज होने जा रही हैं।

अक्टूबर में रिलीज होंगी ये फिल्में

दोनों (Dono)

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पालोमा ढिल्लों की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को अविनाश सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है।

मिशन रानीगंज (Mission Raniganj)

अगर आपको रियल स्टोरी देखने में इंट्रस्ट है तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म रियल लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी।

थैंक्यू फॉर कमिंग (Thank You For Coming)

6 अक्टूबर को मिशन रानीगंज के साथ फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग भी रिलीज हो रही है। भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म के जरिए लोगों को यह दिखाया गया है कि, लड़कियों की अपनी खुद की लाइफ है और उनको अपनी जिंदगी में क्या करना है इसका फैसला वह खुद करने का अधिकार रखती हैं।

भगवंत केसरी (Bhagwant Keshari)

यह तेलुगू मूवी 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निदेशक अनिल रवीपुडी है।

लियो (Leo)

दक्षिण के सुपरस्टार थलपति विजय की यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। चर्चा है कि इस फिल्म को करने के लिए विजय ने काफी मोटी रकम ली थी।

गणपत (Ganapath)

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर यह मूवी 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी के जरिए एक बार फिर से यह जोड़ी धमाल मचाने आ रही है। टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म 'हीरोपंती 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी तब से फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यारियां 2 (Yaariyan 2)

यह फिल्म भी 20 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था। वहीं फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अब लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बड़ गई है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ पर्ल वी पुरी और मीजान जाफरी भी नजर आएंगे।

तेजस

कंगना रनौत 20 अक्टूबर को अपनी फिल्म तेजस को लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है। कंगना के फैंस का कहना है कि, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

अक्टूबर में रिलीज होंगी ये वेब सिरीज

खूफिया

खूफिया सिरीज 5 अक्टूबर को विशाल भारद्वाज द्वारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। यह एक ड्रामा सिरीज है जिसमें तबू और अली फजल लीड रोल में है। यह सिरीज अमर भूषण के जासूसी उपन्यास पर बेस्ड है, जो एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

सुल्तान ऑफ दिल्ली

यह सिरीज 13 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें दिल्ली के सुल्तान बनने की लड़ाई के बीच आपको पैसा, पावर, ग्लैमर, धोखा सबका कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसे मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है।

कालापानी

कालापानी सीरीज आपको अंडमान निकोबार द्वीप समूह के नमकीन समुद्र के साथ एक बेहद रोमांचक कहानी बताती है। यह सीरीज 18 अक्टूबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। (इनपुट- सोनाली राय) ये भी पढ़ें- गणपत का टीजर रिलीज : टाइगर -कृति के एक्शन ने उड़ाए फैंस के होश, बिग बी है सरप्राइजिंग एलिमेंट, 4 घंटे में आए 1.8 मिलियन व्यूज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts