Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओरमेक्स स्टार्स इंडिया मई 2025 की लिस्ट जारी : प्रभास नंबर 1, शाहरुख तीसरे, लेकिन मिसिंग हैं आमिर खान

ओरमेक्स स्टार्स इंडिया मई 2025 की लिस्ट जारी : प्रभास नंबर 1, शाहरुख तीसरे, लेकिन मिसिंग हैं आमिर खान

एंटरटेनमेंट डेस्क। मई 2025 के ओरमेक्स स्टार्स इंडिया की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें देशभर के दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले टॉप 10 मेल फिल्म स्टार्स के नाम शामिल हैं। इस बार लिस्ट में साउथ सुपरस्टार्स का दबदबा है, जबकि बॉलीवुड से सिर्फ तीन बड़े नामों को ही टॉप 10 में जगह मिल पाई है। हैरानी की बात यह रही कि ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘दंगल’ जैसी दमदार फिल्में देने वाले आमिर खान इस बार लिस्ट से बाहर हैं।

प्रभास फिर बने नंबर 1 सुपरस्टार

लिस्ट में पहले स्थान पर हैं ‘बाहुबली’ फेम प्रभास, जो अपनी एक्शन फिल्मों और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ‘सालार’ और ‘साहो’ जैसी फिल्मों से उन्होंने हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया है।

विजय और शाहरुख ने भी जमाई पकड़

दूसरे स्थान पर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय हैं, जिनकी डायलॉग डिलिवरी और सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों को देशभर में पसंद किया जा रहा है।

तीसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान, जिन्होंने रोमांस और इमोशन से आज भी अपने फैंस को जोड़े रखा है।

टॉप 10 में ये हैं बाकी नाम

  • चौथे नंबर पर हैं ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन, अपने स्टाइल और डांसिंग स्किल के लिए मशहूर।
  • पांचवें पर हैं तमिल सिनेमा के सिंपल और दमदार एक्टर अजित कुमार।
  • छठा स्थान मिला है महेश बाबू को, जो रोमांस और एक्शन दोनों में माहिर माने जाते हैं।
  • सातवें नंबर पर हैं ‘आरआरआर’ फेम जूनियर एनटीआर।
  • आठवें नंबर पर हैं राम चरण, जिन्होंने हर किरदार में जान फूंक दी है।
  • नौवें और दसवें नंबर पर हैं बॉलीवुड के दो दिग्गज – अक्षय कुमार और सलमान खान, जो कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट के लिए जाने जाते हैं।

आमिर की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान के गायब रहने की हो रही है। दर्शकों के बीच उनकी फिल्मों की गहराई और संदेश हमेशा सराहे जाते रहे हैं, ऐसे में उनका बाहर होना फैंस को हैरान कर रहा है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts