252 करोड़ के ड्रग्स मामले में शक्ति कपूरे के बेटे सिद्धांत एंटी नारकोटिक्स के सामने पेश हुए :नोरा फतेही का नाम भी शामिल

नोरा फतेही का नाम भी शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने शिकंजा कसा है। वे नारकोटिक्स सेल के सामने पेश हुए। पूछताछ के लिए सिद्धार्थ को घाटकोपर यूनिट में बुलाया गया था। 

    21 नवंबर को नारकोटिक्स ने भेजा था समन

    सिद्धांत को पूछताछ के लिए ये समन 21 नवंबर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भेजा था। ANC ने इससे पहले पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी को भी समन जारी किया था। हालांकि, ओरी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को दूसरा समन भी भेजा है। इसके मुताबिक, उन्हें 26 नवंबर यानी कि बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    क्या है मामला

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल ने अगस्त में दाऊद इब्राहिम के साथ काम करने वाले ड्रग तस्कर सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला को दुबई से प्रत्यर्पित किया था। वहीं जब पूछताछ की गई तो इसमें सामने आया कि ताहिर डोला ने बयान में कहा कि उसके द्वारा भारत और विदेशों में आयोजित होने वाली ड्रग्स पार्टियों में बॉलीवुड एक्टर्स, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्ममेकर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार भी शामिल होते थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts