Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संगठन चुनाव : ‘न उम्र की सीमा हो...’की आस में दिग्गजों की उम्मीदें उफान पर

जिलों की कमान थामने भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ नेता दावेदार
Follow on Google News
संगठन चुनाव : ‘न उम्र की सीमा हो...’की आस में दिग्गजों की उम्मीदें उफान पर

भोपाल। प्रदेश में चल रही भाजपा संगठन चुनाव की गतिविधियां के बीच ज्यादातर जिलों में पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेता अध्यक्ष पद की दावेदारी में हैं। इस बार उम्र का बंधन रिलैक्स होने की आस में ये नेता सक्रिय हो गए हैं। इनमें कई वरिष्ठ नेता ऐसे भी हैं जो विधानसभा चुनाव हारने के बाद हाशिए पर है। भाजपा संगठन के 60 में से करीब दो दर्जन जिलों में ऐसे नेता मौजूद हैं जो संगठन पर्व में इसी उम्मीद से तन-मन से सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

संगठन चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव केंद्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। 20 नवंबर तक बूथ और मंडल स्तर का होमवर्क पूरा कर लिया जाएगा।

पहले बूथ इकाइयों का गठन

सबसे पहले बूथ इकाइयों और शक्ति केंद्रों का गठन होगा। इसके बाद मंडल स्तर पर अध्यक्ष चुने जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में होगी।

सहमति से होगा निर्णय : पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्र का ऐसा कोई क्राइटेरिया नहीं है। जिले में संबंधित नेता की सक्रियता के आधार पर आम सहमति से निर्णय लिए जाएंगे। विस चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में 9 प्रतिशत और लोकसभा चुनाव में भी डेढ़ फीसदी बढ़त दर्ज की गई है।

जानिए ऐसा क्यों किया गया : मप्र में वर्ष 2020 में हुए संगठन चुनाव में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के लिए 35 और जिलाध्यक्षों के लिए 50 साल तक की आयु सीमा तय कर दी थी। इसके चलते पार्टी के कई अनुभवी और पुराने कार्यकर्ता संगठन से बाहर हो गए थे।

चुनाव में भी 70 से 80 पार वालों को टिकट : भाजपा ने विस चुनाव 2023 से ही आयु सीमा का बंधन समाप्त कर दिया था। प्रदेश में भाजपा से 11 ऐसे विधायक चुने गए, जिनकी आयु 70 से 80 वर्ष तक की है। आशय साफ है कि भाजपा अब संगठन चुनाव में भी उम्र सीमा लागू कर कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

60 प्लस वाले ये नेता हैं संगठन की कतार में

वेल सिंह भूरिया - देवेंद्र वर्मा - बहादुर सिंह चौहान - श्रीराम दोगने - दिलीप मकवाना - मुकेश पांडिया - रोडमल राठौर - हितेंद्र सोलंकी - पुष्पेंद्र गुड्डन पाठक - शरद जैन - यशपाल सिंह सिसोदिया

गाइड लाइन से हो रहे चुनाव

केंद्र की गाइड लाइन, व्यवस्थाओं और परंपराओं के अनुसार संगठन पर्व का आयोजन पार्टी कर रही है। पार्टी सहमति एवं लोकतंत्र पर भरोसा करती है। -रजनीश अग्रवाल,प्रदेश मंत्री एवं सह निर्वाचन अधिकारी भाजपा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts