Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिछले महीने किए रामलला के दर्शन, अब मिला अयोध्या में पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंडिंग का मौका

मप्र फ्लाइंग क्लब से फ्लाइंग सीखने वाले और यहां चीफ इंस्ट्रक्टर रहे सीनियर कैप्टन निखिल बख्शी से खास बातचीत
Follow on Google News
पिछले महीने किए रामलला के दर्शन, अब मिला अयोध्या में पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंडिंग का मौका
प्रीति जैन, भोपाल। अयोध्या में शनिवार को पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर उद्घाटन के बाद पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंडिंग इंडिगो के पायलट सीनियर कैप्टन निखिल बख्शी(दिल्ली बेस इंडिगो) ने की। भोपाल और मप्र फ्लाइंग क्लब के लिए यह गौरव का क्षण था। क्योंकि, सीनियर कैप्टन निखिल मप्र फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग ले चुके हैं और 10 साल भोपाल व इंदौर में फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फिर चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी रहे हैं। सीनियर कैप्टन निखिल ने पीपुल्स समाचार से खास बातचीत की।

अयोध्या के लिए पहली कमर्शियल उड़ान भरी

दरअसल, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए इस एयरपोर्ट पर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट के लिए उद्घाटन उड़ान का परिचालन किया। निखिल कहते हैं, साल 2017 से इंडिगो से जुड़ा हूं और एक हफ्ते पहले ही मुझे पता चला कि अयोध्या के लिए पहली कमर्शियल उड़ान भरना है। वाकई यह मेरे जीवन का एक अद्भुत पल रहा जब मुझे अपनी फ्लाइट 6 ई 2128 को सबसे पहले अयोध्या के एयरपोर्ट पर शाम 4 बजे लैंड करने का मौका मिला। दिल्ली से अयोध्या पहुंचने का फ्लाइंग टाइम 1 घंटा 10 मिनट रहा।

रामलला के दर्शन के बाद मिला मौका...

इसे ईश्वर की कृपा ही कहेंगे... क्योंकि एक महीने पहले मैं अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए गया था और एयरपोर्ट को देखकर सोच रहा था कि चलो बढ़िया है, अब देश-दुनिया से अयोध्या कनेक्ट हो गया और फिर मुझे खुद यह अवसर मिला कि श्रद्धालुओं को अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए लेकर जाऊं वो भी उद्घाटन वाले दिन, पहली लैंडिंग के साथ। दरअसल, मैं बहुत धार्मिक प्रवृत्ति का रहा हूं और मंदिरों में दर्शन के लिए जाने में मेरी विशेष रुचि रहती है। मेरे सोशल मीडिया पर भी अधिकांश यही तस्वीरें देखने को मिलेगी तो शायद एयरलाइन ने मेरी रुचि देखते हुए मुझे यह जिम्मा सौंपा है। पैसेंजर्स का उत्साह देखने को मिला, क्योंकि हमने अपनी वेबसाइट पर पहली उड़ान की बुकिंग शुरू की और लगभग 180 पैसेंजर्स ने बुकिंग कराई। अब सभी रेगुलर उड़ान के लिए एयरलाइंस अपना शेड्यूल 6 जनवरी के बाद देंगी। ये भी पढ़ें- अयोध्या में PM मोदी ने दलित के घर पी चाय, निषाद परिवार के घर पहुंच प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता; लता मंगेशकर चौक पर भी उतरे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts