PlayBreaking News

पहलगाम हमले का बदला याद है?ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर IAF का VIDEO देख कांपे दुश्मन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर भारतीय वायुसेना ने एक खास VIDEO जारी कर देश को उस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की याद दिलाई, जिसमें महज 88 घंटे के अंदर आतंकियों के 9 बड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
Follow on Google News
ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर IAF का VIDEO देख कांपे दुश्मन
social media

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस सैन्य कार्रवाई से दुश्मनों को हिला दिया था, उस ऐतिहासिक ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर भारतीय वायुसेना ने एक खास वीडियो जारी किया है। Indian Air Force ने अपने X हैंडल पर यह वीडियो रात ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर पोस्ट किया। यही वह समय था, जब पिछले साल आतंकियों के ठिकानों पर पहला हमला किया गया था।

वीडियो में भारतीय वायुसेना की तैयारी, सैन्य रणनीति, जवानों का आत्मविश्वास और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किए गए हमलों की झलक दिखाई गई है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग सेना की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘भारत किसी को माफ नहीं करता’

भारतीय वायुसेना ने वीडियो के साथ एक सख्त संदेश भी दिया। X पोस्ट में लिखा गया ऑपरेशन सिंदूर से न्याय मिला। कार्रवाई में सटीक, स्मृति में अमर… ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत किसी को माफ नहीं करता। वीडियो का मकसद सिर्फ सैन्य शक्ति दिखाना नहीं था, बल्कि यह साफ संदेश देना भी था कि देश अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

Twitter Post

88 घंटे... 9 आतंकी ठिकाने तबाह

जानकारी के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सेना ने बेहद तेजी से काम किया। महज 88 घंटे के भीतर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और उनके नेटवर्क को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर कई अहम लोकेशनों पर सटीक हमले किए। बताया गया कि आतंकियों के कई बड़े अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। ऑपरेशन की प्लानिंग इतनी गोपनीय थी कि दुश्मन को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: फर्जी नंबर प्लेट, 12 गोलियां…! आखिर कैसे हुई सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या?

जवानों की तैयारी और हमलों की झलक

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी वीडियो में कई अहम सैन्य दृश्य दिखाए गए हैं। इसमें लड़ाकू विमानों की उड़ान, ऑपरेशन की तैयारी, जवानों की ब्रीफिंग और टारगेट पर हमले जैसी झलकियां शामिल हैं। वीडियो देखकर साफ समझ आता है कि भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहती है। सेना ने यह भी दिखाया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ चेतावनी नहीं देता, बल्कि जरूरत पड़ने पर सीधा एक्शन भी लेता है।

प्रधानमंत्री मोदी के बयान से शुरू हुआ VIDEO

वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से होती है, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीरें दिखाई गईं। फिर उन 9 आतंकी ठिकानों का जिक्र किया गया, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया गया था।

Twitter Post

मसूद अजहर के रिश्तेदार मारे गए

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के 10 रिश्तेदारों के मारे जाने की खबर भी सामने आई थी। माना गया कि यह ऑपरेशन आतंकवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसके एयरबेस और कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर करारा जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की सियासत में हलचल: AIADMK का बड़ा ऐलान; TVK को समर्थन से साफ इनकार, गठबंधन की अटकलों पर विराम

रक्षा मंत्री ने जवानों को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान सेना ने बेजोड़ सटीकता और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। तीनों सेनाओं के बीच गहरा समन्वय देखने को मिला, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए नया मानक स्थापित किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन भारत की बढ़ती आत्मनिर्भर सैन्य ताकत का प्रमाण है। इससे देश की रक्षा क्षमता और मजबूत हुई है।

Twitter Post

CM योगी बोले- नया भारत अब चुप नहीं बैठता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान 145 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, इच्छाशक्ति और सेना के पराक्रम का प्रतीक है। योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को नए भारत के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व की पहचान बताया।

Twitter Post

दुनिया ने भी माना ऑपरेशन सिंदूर का दम

डिफेंस एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर भारत के सबसे सफल और सटीक सैन्य अभियानों में गिना जाता है। दुनिया भर के सैन्य विश्लेषकों ने इसकी प्लानिंग, तालमेल और एक्जीक्यूशन की तारीफ की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन आधुनिक युद्ध रणनीति का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। इसमें तकनीक, खुफिया जानकारी और तीनों सेनाओं के समन्वय का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया। उन्होंने वीर जवानों के शौर्य, त्याग और समर्पण को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें: बंगाल में 9 मई को BJP सरकार का शपथ ग्रहण : ब्रिगेड ग्राउंड में होगा ऐतिहासिक समारोह, कौन बनेगा CM?

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया एक बड़ा सैन्य अभियान था, जिसका मकसद पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों और उनके नेटवर्क को खत्म करना था। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया। महज 88 घंटे के भीतर आतंकियों के 9 बड़े अड्डों पर सटीक हमले किए गए, जिसमें कई आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सबसे सफल और सटीक सैन्य कार्रवाइयों में माना जाता है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अब सीधी और निर्णायक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts