Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वोट डालने पर मेगा ड्रॉ से मिलेंगे स्कूटर, बाइक जैसे कई पुरस्कार

वोटिंग बढ़ाने भोपाल में अनोखा प्रयास
Follow on Google News
वोट डालने पर मेगा ड्रॉ से मिलेंगे स्कूटर, बाइक जैसे कई पुरस्कार

भोपाल। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मेगा लकी ड्रा कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा भोपाल में शुरू किया गया है। इसमें चुनाव के बाद लकी ड्रॉ से पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार में स्कूटर, फ्रिज जैसे आइटम्स रहेंगे। यह पुरस्कार वोट डालने वालों को ही मिलेंगे। लकी ड्रॉ विजेता को अंगुली की अमिट स्याही भी बतानी होगी।

जिला पंचायत भोपाल के सीईओ ऋतुराज सिंह ने रविवार शाम को न्यू मार्केट में लकी ड्रॉ के ड्रॉप बॉक्स को रखवाया। इसके अलावा शहर के बड़े मॉल्स व अन्य जगहों पर 9 कूपन बॉक्स और रखे जाएंगे। मतदाता वहां अपना संकल्प पत्र भरेंगे और मोबाइल नंबर, नाम तथा वोटर आईडी भरकर कूपन बॉक्स में डाल सकेंगे। न्यू मार्केट के कार्यक्रम में मतदान गीत, जिंगल व कॉल करो और जवाब दो की की लॉन्चिंग भी की गई। कॉल करो जवाब दो में सही उत्तर देने पर मूवी टिकट मिलेगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts