Coronavirus Cases: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार 306 नए केस दर्ज, 211 लोगों की मौत; ओमिक्रॉन से अब तक 21 लोग संक्रमित

Follow on Google News
नई दिल्ली। भारत में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं, कोरोना के दैनिक मामले पिछले कई दिनों से 10 हजार के नीचे आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार 306 नए केस सामने आए हैं। यानी रविवार के मुकाबले सोमवार को जारी आंकड़ों में पांच सौ मरीजों की कमी आई है। वहीं, 211 लोगों की मौत हो गई।

8,834 लोग हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,306 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 8,834 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.35 है: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1467715791172747267[/embed]

अबतक इतने लोगों की हो चुकी है मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 98 हजार 416 है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 73 हजार 537 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल 8834 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। वहीं अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 69 हजार 608 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 552 दिन बाद कोरोना के कोरोना के एक्टिव केस कम हुए हैं। रविवार को देश में 8,895 नए मामले सामने आए थे जबकि 6,918 स्थवस्थ्य हुए थे।

वैक्सीन की कितनी खुराक दे चुके?

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 127 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 24 लाख 55 हजार 911 डोज दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 127 करोड़ 93 लाख 9 हजार 669 डोज दी जा चुकी हैं। ये भी पढ़ें- Omicron के बढ़ते खतरे के बीच NTAGI की बैठक आज, एडिशनल डोज और बच्चों की वैक्सीन पर होगा मंथन

देश में ओमिक्रॉन से अबतक 21 लोग संक्रमित

देश में बीते दिन ओमिक्रॉन के 17 नए मामले दर्ज हुए, जिसके बाद अब कुल संख्या 21 हो गई है। 17 मामलों में से 9 राजस्थान के जयपुर से हैं, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और एक मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है। इससे पहले कर्नाटक में 2, गुजरात में एक, मुंबई में 1 संक्रमित मिल चुका है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts