PlayBreaking News

Balasore Train Accident : रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 7 कर्मचारी सस्पेंड; गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का आरोप

Follow on Google News
Balasore Train Accident : रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 7 कर्मचारी सस्पेंड; गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का आरोप
भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद अब रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेल हादसे में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए रेलवे के तीन कर्मचारियों समेत कुल सात कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इन तीन कर्मचारियों के खिलाफ तो सीबीआई पहले ही गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने के आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रेलवे से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक जिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ उन्हे फिलहाल निलंबित किया है। जांच पूरी होने के बाद सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को सेवे से बाहर भी किया जा सकता है।

कर्मचारियों की लापरवाही ही हादसे की वजह : रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने मीडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान साफ कहा कि अगर रेल ऑफिसर औऱ वर्कर एलर्ट होते तो दुर्घटना को निश्चित तौर पर टाला जा सकता था। उन्होंने ये भी कहा कि रेलवे ने अब तक सात कर्मचारियों और अधिकारियों को निलंबित किया है, इनमें तीन वो भी हैं, जिन्हें सीबीआई अरेस्ट कर चुकी है। रेलवे के नियम के मुताबिक गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर ही रेलवे अपने कर्मचारी को सस्पेंड करता है।

292 की मौत, 1 हजार से ज्यादा हुए थे घायल

ओडिशा के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास विगत 2 जून की शाम सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकराई थी। इसके बाद इसकी चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इन दोनों ट्रेनों की चपेट में आ गई थी। इस भीषण रेल दुर्घटना में कुल 292 मुसाफिरों की मौत हुई थी जबकि एक हजार से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। इसके बाद रेल मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे और बाद में इस केस को किसी साजिश का अंदेशा होने के कारण सीबीआई को सौंपा गय था। तीनों ट्रेनों की भयानक और भीषण टक्कर के बाद रेल ट्रैक से कई किलोमीटर की पटरी तक गायब हो गई थी। ये भी पढ़ें- Balasore Train Accident : रेल हादसे में CBI ने 3 रेलवे कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या हैं आरोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts