PlayBreaking News

दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं इलॉन मस्क!स्पेसएक्स नैस्डैक पर होगी लिस्ट, अब तक का सबसे बड़ा IPO

इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने की राह पर हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स नैस्डैक पर लिस्ट होने जा रही है जो कि इतिहास का सबसे बड़ा IPO साबित हो सकता है।
Follow on Google News
स्पेसएक्स नैस्डैक पर होगी लिस्ट, अब तक का सबसे बड़ा IPO

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स आज 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर लिस्ट होने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ का फाइनल प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया है। करीब 1.77 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 168 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर होने वाली इस लिस्टिंग के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने की दहलीज पर पहुंच गए हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा IPO

स्पेसएक्स इस आईपीओ के जरिए करीब 75 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7.15 लाख करोड़ रुपए जुटा रही है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह रकम साल 2024 और 2025 में अमेरिकी बाजार में आए सभी आईपीओ से जुटाई गई कुल पूंजी से भी ज्यादा है।

मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर पार करने की तैयारी

फोर्ब्स के मुताबिक इलॉन मस्क की मौजूदा नेटवर्थ करीब 982 बिलियन डॉलर यानी लगभग 94 लाख करोड़ रुपए है। इसमें अकेले स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी की कीमत करीब 866 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे ही स्पेसएक्स की ट्रेडिंग शुरू होगी, मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 95 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच सकती है। ऐसा होने पर वे दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन जाएंगे।

Featured News

कई देशों की अर्थव्यवस्था से ज्यादा होगी संपत्ति

1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति दुनिया के ज्यादातर देशों की जीडीपी से भी बड़ी मानी जाती है। दुनिया में केवल करीब 20 देश ऐसे हैं जिनकी कुल अर्थव्यवस्था इससे ज्यादा है। मस्क की संभावित संपत्ति ताइवान, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसे विकसित देशों की जीडीपी से भी ज्यादा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगी पावर बैंक की जरूरत? 8000mAh बैटरी के साथ टेक्नो का बड़ा दांव

आम निवेशकों को मिला बड़ा मौका

स्पेसएक्स ने अपने आईपीओ में आम निवेशकों के लिए रिकॉर्ड 30% हिस्सा आरक्षित रखा है जिसकी कीमत करीब 22.5 बिलियन डॉलर बैठती है। हालांकि इलॉन मस्क इस आईपीओ में अपना कोई भी शेयर नहीं बेच रहे हैं। लिस्टिंग के बाद भी कंपनी में मेजॉरिटी वोटिंग राइट्स उन्हीं के पास रहेंगे।

ये भी पढ़ें: 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा! खरीदने की लिमिट तय, Petrol-Diesel पर सरकार का बड़ा फैसला

2002 में हुई थी स्पेसएक्स की शुरुआत

इलॉन मस्क ने साल 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी। कंपनी ने 31 मई 2020 को इतिहास रचते हुए दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन स्पेस मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन में एस्ट्रोनॉट रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले को अंतरिक्ष भेजा गया था। स्पेसएक्स ने रियूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी विकसित कर सैटेलाइट लॉन्चिंग और अंतरिक्ष मिशनों की लागत को काफी कम किया है। यही वजह है कि आज कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट स्पेस टेक कंपनियों में शामिल हो चुकी है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts