Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर, विदिशा, खजुराहो और गुना सीट पर अब ज्यादा वोट पाने की जंग

बड़े अंतर से जीत के लिए BJP VS BJP
Follow on Google News
इंदौर, विदिशा, खजुराहो और गुना सीट पर अब ज्यादा वोट पाने की जंग

अशोक गौतम-भोपाल। प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव की चर्चा भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच जीत-हार पर नहीं, बल्कि विदिशा,खजुराहो, इंदौर और गुना सीट में भाजपा प्रत्याशियों में बड़े अंतर से जीत हासिल करने की है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद शंकर लालवानी प्रत्याशी हैं। खजुराहो और इंदौर घटनाक्रम के बाद यहां के चुनाव एक तरफा स्थिति में आ गए हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो सभी चारों सीटों पर कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्ष 2019 में यहां से कांग्रेस से चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी केपी यादव से करीब सवा लाख वोट से हार गए। सिंधिया को 41 फीसदी वोट मिले थे और भाजपा प्रत्याशी यादव को 52 फीसदी। अब सिंधिया को उम्मीद है कि भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी रिकॉर्ड जीत होगी।

हॉट सीट विदिशा पर सबकी नजरें

पिछले चुनाव में विदिशा से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव जीते थे, उन्हें 68 फीसदी वोट मिले थे। इस सीट से अब पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से पांच बार के सांसद रहे शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस से विदिशा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा हैं। यहां से बड़ी जीत मिलने को लेकर सबकी नजरें लगी हैं।

बम के जाने से ललवानी को बड़ी जीत की उम्मीद बंधी

इंदौर और खजुराहो में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं है। हालांकि खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड के प्रत्याशी के अपना समर्थन दिया था। पिछले चुनाव में खजुराहो से वीडी शर्मा 4.92 लाख से अधिक वोटों से जीते थे। कांग्रेस के रूप में इस बार उनके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 लाख से अधिक वोट पाने वाले इंदौर के सांसद शंकर ललवानी को इस बार बड़ी जीत की उम्मीद है। दरअसल इंदौर में अब चुनावी पांसा पलट गया है। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

देश की टॉप-5 सीटों में होंगी खजुराहो-इंदौर

खजुराहो और इंदौर देश के टॉप फाइव सर्वाधिक वोटों से जीतने वाली लोकसभा सीटें होंगी। वहीं विदिशा सीट में भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे ज्यादा वोटों की लीड लेकर जीतेंगे। इस चुनाव में मध्य प्रदेश ग्वालियर सहित कई ऐसी सीटें होगी, जो जीत का रिकार्ड बनाएंगी। भाजपा की मोदी सरकार के तमाम विकास कार्यों के चलते भाजपा को रिकार्ड वोट मिलेंगे। -मिलन भार्गव, प्रवक्ता, मध्य प्रदेश भाजपा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts