Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब सरकार की उपलब्धियां बताने के बहाने कांग्रेस पर हमलावर होंगे मंत्री

जनता को बताएंगे, कैसे हिंदुओं का अपमान कर रही कांग्रेस
Follow on Google News
अब सरकार की उपलब्धियां बताने के बहाने कांग्रेस पर हमलावर होंगे मंत्री

भोपाल। डॉ. मोहन मंत्रिमंडल के मंत्री और राज्य मंत्री सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ कांग्रेस पर हमलावर होंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार से पूरे प्रदेश में की गई। छतरपुर में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने पत्रकार वार्ता में पांच पन्नों का टॉकिंग पॉइंट को धारा प्रवाह पढ़ा। मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को सरकार की उपलब्धियां बताने का भी टॉस्क मिला है।

ये मंत्री अपने गृह जिलों में मीडिया के माध्यम से बजट और विकास पर फोकस करेंगे। मंत्री पहले पीएम मोदी का जिक्र करेंगे, जैसे लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया आदि...। इसके साथ ही कांग्रेस पर जमकर वार किए जाएंगे।

राज्य मंत्री अहिरवार की पीसी इस टास्क का एक उदाहरण

छतरपुर में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र और गैर कानूनी टिप्पणियां करना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार और राजनीतिक परिदृश्य को दूषित करता है। हुड़दंग और अराजकता कांग्रेस की पहचान हो गई है। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस का नियमित व्यवहार बन गया है।

नई सरकार की ये उपलब्धियां बताएंगे

  • इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपए का भुगतान।
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को मानदेय बढ़ाकर 4 हजार प्रति मानक बोरा।
  • राजस्व के 3 लाख 70 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण।
  • 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रुपए का स्व रोजगार ऋण वितरित
  • 20 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल स्मारक का भूमिपूजन ।
  • मंडला में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण।
  • मुख्य खनिज ब्लॉक की नीलामी में प्रदेश प्रथम।

भाजपा के पास छह माह में कोई उपलब्धि नहीं

मोहन सरकार के छह माह में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं हुआ जो जनता को बताया जा सके, इसलिए कांग्रेस पर निशाना साधकर बचा जा रहा है। 20 साल में प्रदेश में 80 करोड़ पौधे रोपे गए, फिर भी 12 प्रतिशत जंगल कम हो गया। क्या भाजपा सरकार की यही उपलब्धि है? -भूपेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts