PlayBreaking News

भोपाल : हमीदिया हॉस्पिटल से हाथकड़ी सहित फरार हुआ कुख्यात कैदी, आंखों के चेकअप के लिए लाया गया था अस्पताल

Follow on Google News
भोपाल : हमीदिया हॉस्पिटल से हाथकड़ी सहित फरार हुआ कुख्यात कैदी, आंखों के चेकअप के लिए लाया गया था अस्पताल
भोपाल। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल उठ खड़े हो गए जब भोपाल सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा बलात्कार का दोषी कैदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से फरार हो गया। कैदी अमर उर्फ गुड्डू को आंखों की चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। मौके का फायदा उठाते हुए उसने हवालदार की आंखों के सामने से हथकड़ी से हाथ निकाला और फरार हो गया।

आंखों में वाइटनेस की समस्या

दरअसल, घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। अमर को आंखों में वाइटनेस की शिकायत के चलते नियमित चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था। जेल से अस्पताल तक के सफर में वह हवालदार की निगरानी में था, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला, वह हथकड़ी निकालने में सफल रहा और देखते ही देखते अस्पताल से भाग निकला।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

अमर वर्ष 2017 में नाबालिग से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया गया था और कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह तब से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भोपाल एएसपी राकेश भांगरे ने बताया कि जैसे ही कैदी के फरार होने की जानकारी मिली, पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अमर का पुराना ठिकाना मानसरोवर झुग्गी (थाना हबीबगंज क्षेत्र) बताया गया है, जहां पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इसके अलावा शहर के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है। ये भी पढ़ें- Umaria News : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बिना मुंडेर के खुले कुएं में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटे अफसर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts